विपुल शाह, राजकुमार हिरानी और ऋषभ शेट्टी को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

WD Entertainment Desk
बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (17:19 IST)
Ram Mandir Pran Pratistha Ceremony: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे नजदीक का रही है, लोगों की भगवान के दर्शन के लिए व्याकुलता बढ़ती जा रही है। इस भव्य मंदिर में रामलला 22 जनवरी 2024 को विराजमान होगे। पूरा देश श्री राम मंदिर ओपनिंग सेरेमनी का भव्य उद्घाटन देखने के लिए बेकरार बैठा है।
 
प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य आयोजन में कई बड़ी-बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स को भी इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। यह पूरे देश के लिए ही एक प्रतिष्ठित और गौरवपूर्ण पल होगा। 
 
राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने के लिए 7000 से अधिक लोगों को निमंत्रण भेजा है। ये इंवाइट भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित फिल्म मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को भी भेजा गया है, जिसमें दूरदर्शी विपुल अमृतलाल शाह शामिल हैं, जिन्होंने द केरल स्टोरी बनाई।
 
गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ सफल फिल्म दे चुके संजय लीला भंसाली का भी नाम हैं। राजकुमार हिरानी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं जो 21 दिसंबर, 2023 को शाहरुख खान स्टारर फिल्म डंकी की भव्य रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। कॉप यूनिवर्स के लिए जाने जाने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी भी यहां इनवाइटेड हैं जिन्होंने कांतारा जैसी सेंशेनल ब्लॉकबस्टर दी। 
 
राम मंदिर उद्घाटन समारोह में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, रजनीकांत और महावीर जैन का नाम भी शामिल हैं। तो भारतीय सिनेमा के ये प्रमुख नाम अयोध्या में राम मंदिर इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्रालेट-शॉर्ट्स पहने समंदर में अठखेलियां करती दिखीं श्वेता तिवारी, कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Dhurandhar Movie Teaser: 40 साल के रणवीर सिंह ने किया 20 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस, जानिए कौन हैं सारा अर्जुन

45 साल की उम्र में भी बेहद फिट हैं नरगिस फाखरी, साल में दो बार करती हैं 9 दिन का व्रत, पीती हैं सिर्फ पानी

रणवीर सिंह के बर्थ पर देखिए उनके प्रतिष्ठित किरदारों की एक झलक

धुरंधर का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, गैंगस्टर अवतार में दिखे रणवीर सिंह, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख