Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अवनीत के बाद अब विराट कोहली ने लाइक किया जर्मन मॉडल का फोटो, यूजर्स ने लिए मजे

Advertiesment
Virat Kohli Instagram like
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली मैदान पर अपने बल्ले से तो रिकॉर्ड तोड़ते ही हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी अक्सर हेडलाइंस बन जाती है। हाल ही में इंसटाग्राम पर विराट कोहली के एक लाइक ने एक गुमनाम सी जर्मन मॉडल को रातों-रात भारत में चर्चा का विषय बना दिया है।
 
दरअसल, मशहूर फैशन फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने जनवरी में जर्मन मॉडल लिज लाज (Liz Laz) के साथ एक 'गोल्डन ऑवर' फोटोशूट की तस्वीरें साझा की थीं। हाल ही में अद्वैत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दिख रहा था कि विराट कोहली ने उस पोस्ट को लाइक किया है। 
अद्वैत ने हैरानी जताते हुए लिखा, 'जब GOAT (विराट कोहली) आपकी पोस्ट लाइक करें... मैं और लिज अभी भी अपनी आंखें मल रहे हैं कि क्या यह सच में हो रहा है।'
 
विराट कोहली उस इन्फ्लुएंसर को फॉलो नहीं करते हैं। विराट के लाइक के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कोहली ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट लाइक की। लगता है एल्गोरिदम पर एक और स्पष्टीकरण वाला पैराग्राफ लोड हो रहा है।' 
 
जैसे ही विराट का लाइक वायरल हुआ, फैंस को पिछले साल का वह वाकया याद आ गया जब उन्होंने अभिनेत्री अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी। तब विवाद बढ़ने पर विराट ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था, 'फीड क्लियर करते समय एल्गोरिदम ने गलती से इंटरेक्शन रजिस्टर कर लिया होगा... इसमें कोई मंशा नहीं थी।' 
 
अब सोशल मीडिया यूजर्स उसी "एल्गोरिदम" शब्द को लेकर विराट की फिरकी ले रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अनुष्का शर्मा को अब विराट से फोन लेकर बेटे अकाय को दे देना चाहिए, वही गलती से लाइक कर रहा होगा।' वहीं कुछ फैंस ने सुझाव दिया कि विराट को अब एक 'सीक्रेट' अकाउंट बना लेना चाहिए ताकि वे शांति से स्क्रॉल कर सकें।
 
कौन हैं लिज लाज
लिज लाज एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन इन्फ्लुएंसर, ब्लॉगर और सिंगर हैं। उनके पास मनोविज्ञान में मास्टर डिग्री है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 5 लाख फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि लिज अक्सर भारतीय कलाकारों और फोटोग्राफर्स के साथ काम करती रहती हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब कंगना रनौट पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया 'काला जादू' करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे तोड़ने की कोशिश हुई...