विराट होंगे वाइस कैप्टन, विरुष्का को मिल रही बधाई

Webdunia
विराट और अनुष्का की शादी में भले ही सिर्फ उनके करीबी लोग ही शामिल हुए हों, लेकिन उनकी शादी की खुशी बॉलीवुड और क्रिकेट जगत को भी बहुत है। शादी की खबर लगते ही कई सेलीब्रिटीज़ ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। बॉलीवुड के स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान से लेकर क्रिकेट जगत से सचिन तेंदुलकर तक ने विरुष्का को शादी की बधाई दी है। 
 
अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया कि अनुष्का और विराट, इस पवित्र दिन पर प्रेम और शुभकामनाएं....हमेशा साथ रहें। 

<

Ab yeh hui na real Rab Ne Bana Di Jodi. My love to both @AnushkaSharma & @imVkohli May God bless u with happiness & health pic.twitter.com/ymsT2Ay9Fh

— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 11, 2017 >
 
शाहरुख खान ने ट्विट किया कि अब ये हुई ना रियल रब ने बना दी जोड़ी। अनुष्का शर्मा और विरोट कोहली दोनों को मेरा प्रेम। गॉड ब्लेस यु। दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का की डेब्यु फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' 12 दिसंबर, 2008 को ही रिलीज हुई थी, जिसमें उनके को-एक्टर शाहरुख खान थे। 
 
करण जौहर ने ट्वीट किया कि अनुष्का और विराट को बहुत बहुत बधाई और ढेर सारा प्यार। बहुत सुंदर जोड़ी, मैं उनके सुखद भविष्य की कामना करता हूं। 
 
शाहिद कपूर ने लिखा बहुत सुंदर। दोनों परिवारों को बहुत बहुत बधाई। अनुष्का और शाहिद ने 'बदमाश कंपनी' में साथ काम किया था। 
 
काजोल ने बधाई देते हुए कहा विराट और अनुष्का बेस्ट ऑफ लक। शुभकामनाएं...मुझे विश्वास है कि आपकी जोड़ी कमाल की रहेगी। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा अनुष्का और विराट बहुत बहुत बधाई। आपका मिलना किसी परी कथा जैसा है। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिलें। बहुत सारा प्यार। 
 
सोनम कपूर ने भी कहा बधाई हो.. आप दोनों की जोड़ी कमाल की है। 
 
रितेश देशमुख ने लिखा अब से विराट घर में हमेशा खुशी-खुशी वाइस कैप्टन रहेगा। नई कैप्टन अनुष्का जिंदाबाद। आप दोनों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। 

<

From now onwards @imVkohli will happily be the vice captain at home ... hail the new captain @AnushkaSharma .... once again wish you a happy married life. pic.twitter.com/F6Eg5wFbtd

— Riteish Deshmukh (@Riteishd) December 11, 2017 >
 
फिल्म इंडस्ट्री के अलावा खेल जगत से भी विरुष्का को कई बधाईयां मिली। 

ALSO READ: अनुष्का की शादी पर छलका दादी का दर्द
 
सचिन तेंदुलकर ने लिखा नव दंपति विराट और अनुष्का को बधाई और शुभकामनाएं। आप दोनों की जोड़ी बहुत सुंदर लगती है।  
 
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने लिखा आप दोनों को बधाई। आप बहुत प्यारे और खुश लग रहे हैं। आपको दुनिया की सारी खुशियां मिलें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख