टीवी एक्टर विवियन डिसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (16:35 IST)
टीवी के पॉपुलर एक्टर विवियन डिसेना और उनकी पत्नी वाहबिज दोराबजी का तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने 7 साल के रिश्ते को खत्म कर दिया है। विवियन और वा‍हबिन ने एक ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर एक-दूसरे से तलाक का ऐलान किया है।

 
विवियन और वाहबिज ने अपनी शादी के 3 साल बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया था और तब से दोनों अलग ही रह रहे थे। हालांकि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब यह कपल कानूनी तौर पर अलग हो चुका है। खबरों के अनुसार अपने स्टेटमेंट में दोनों ने ही किसी को भी तलाक के लिए दोषी नहीं बताया और ना ही इसकी कोई वजह बताई। 
 
विवियन और वाहबिज ने कहा, कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं और अब हमारा तलाक हो गया है। हमने बहुत मेहनत की इतने सालों में कि हमारे बीच क्या संभावनाएं थीं और आखिरकार हम इस नतीजे पर पहुंचे कि हमें अपने रास्ते अलग कर लेना चाहिए। यह आपसी सहमति से लिया गया फैसला है और इसमें किसी को किसी का साइड लेने की जरूरत नहीं है। ना ही किसी एक पर आरोप लगाने या हमारे अलग होने की वजह ढूंढने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि हम अपने सभी फैंस से अपील करते हैं कि वह इन बातों को समझे। हमने अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और हमारे लिए हमारी पर्सनल लाइफ पर चर्चा करना मुश्किल होता है। मैं उम्मीद करता हूं कि हम फैंस के प्यार और सपोर्ट के जरिए अपने काम को इसी तरह जारी रखेंगे।
 
बता दें कि विवियन और वाहबिज की मुलाकात शो 'प्यार की ये एक कहानी' के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। विवियन और वाहबिज के रिश्ते में शादी के तीन साल बाद ही दरार आ गई थी। तब से दोनों अलग रह रहे थे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख