Hanuman Chalisa

'द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (17:36 IST)
The Freelancer The Conclusion : मोहित रैना कीवेब सीरीज 'द फ्रीलांसर' इ: साल सितंबर महीने में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस सीरीज के पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स इसका दूसरा पार्ट 'द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन' लेकर आ रहे हैं।
 
'द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। शिरीष थोराट की किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित यह सीरीज भाव धूलिया द्वारा निर्देशित और शीतल भाटिया द्वारा निर्मित है। यह शो आलिया को मौत से बचाने की यात्रा को दर्शाता है, इस धारावाहिक में मोहित रैना, अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर और कश्मीरा परदेशी ने अभिनय किया है। 
 
सीरीज में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी, नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस और सारा जेन डायस जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी हैं। 'द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन' 15 दिसंबर 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। सीरीज के सभी एपिसोड़ एक साथ रिलीज किए जाएंगे। 
 
निर्माता शीतल भाटिया ने शो की सफलता आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पहले चार एपिसोड को उनके पैमाने और प्रदर्शन के लिए काफी सराहना मिली। यह सीरीज दर्शकों को आलिया और अविनाश कामथ की रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी, जो आलिया को बचाने के लिए सब कुछ जोखिम में डालते हैं।
 
मोहित रैना ने कहा, अविनाश कामथ का किरदार हर एपिसोड के साथ बड़ा हुआ है, अपनी खुद की उथल-पुथल का अनुभव कर रहा है। उम्मीद है कि यह सीरीज़ अपने तेज़-तर्रार एक्शन और मनोरंजक सस्पेंस के साथ दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कांतारा विवाद: कोर्ट के आदेश पर रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी से मांगी माफी

'सिस्टम' से लेकर 'दामिनी' तक, ये हैं भारतीय सिनेमा के सबसे दमदार कोर्टरूम ड्रामा

हर लुक के साथ और ग्लैमरस हो रहीं जैकलीन फर्नांडिस, कान में फिर बनीं फैशन क्वीन

शादी के 10 साल बाद जुड़वां बेटों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, विवेक दहिया बोले- मेरे करण-अर्जुन आ गए

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख