Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब रेलवे लाइन क्रॉस करते हुए पकड़े गए थे अनुपम खेर, जेल में बितानी पड़ी थी रात

Advertiesment
Anupam Kher Revealed
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। 70 साल की उम्र में भी अनुपम इंडस्ट्री में काफी एक्टिंग हैं। वह बैक टू बैक फिल्में साइन करते रहते हैं। अनुपम हाल ही में फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में नजर आए थे।
 
बीते दिनों अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया था। एक्टर ने बताया था कि जब वह स्ट्रगल कर रहे थे, तब उन्हें एक रात जेल में बिताना पड़ी थी। 
 
webdunia
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में अनुपम ने बताया था कि जब मैं मुंबई आया था, तो मेरे पास कोई काम नहीं था। काम पाने के लिए मैं इंडस्ट्री के लोगों को वीडियो कैसेट दिखाता था। एक दिन मुझे बांद्रा स्टेशन जाना था। वहां पर मुझे एक शख्स को वीडियो कैसेट लौटाना था। 
 
अनुपम ने कहा था, टाइम पर पहुंचने की की जल्दी में मैंने लोकल रेलवे लाइन को क्रॉस कर दिया। तभी मेरी नजर एक सज्जन पर पड़ी, जिन्होंने अपना हाथ दे कर मुझे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने में मदद की। हालांकि उन्होंने मेरा हाथ बहुत जोर से पकड़ा था। 
 
अनुपम खेर ने खुलासा किया था, वो शख्स कोई और नहीं, सादे कपड़े में एक पुलिस वाले थे। वह रोज सादे कपड़े में रेलवे ट्रैक पर खड़े रहते थे और ट्रैक पार कर रहे लोगों को गिरफ्तार कर लेते थे। उन्होंने मुझे भी गिरफ्तार कर लिया और सीधे पुलिस स्टेशन लेकर गए। 
 
webdunia
अनुपम खेर ने कहा था, जब मैं वहां पहुंचा तो वहां पहले से ही 50 लोग अपने हाथ रस्सियों से बंधे हुए बैठे थे। इसलिए मैंने एक रात लॉकअप में बिताई थी, अगले दिन मुझे छोड़ दिया गया। यह एक सच्चाई है, लेकिन इसका कहीं भी रिकॉर्ड नहीं है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोरा फतेही से जरीन खान तक : बॉलीवुड इंडस्ट्री की डांस डीवाज और उनके चार्टबस्टर गाने