Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

Advertiesment
Ranbir Kapoor
होली का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। मनोरंजन जगत में भी होली का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। इस दिन हर कोई रंगों में सरोबर नजर आता है। हालांकि कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें होली के रंगों से डर लगता है। ऐसे ही एक एक्टर रणबीर कपूर जो रंगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं।
 
रणबीर कपूर ने खुद इसका खुलासा किया था कि आखिर उन्हें होली से डर क्यों लगता है। बीते दिनों फिल्म निर्माता राहुल रवैल के साथ बातचीत के दौरान रणबीर ने आरके स्टूडियो में राज कपूर की मशहूर होली पार्टियों के बारे में बात की थी। इस पार्टी में इंडस्ट्री के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल होते थे।
 
webdunia
रणबीर कपूर भी अपने दादा की होली की इस आइकॉनिक पार्टी में शामिल होते थे। रणबीर कपूर ने बताया था कि उनके दादा राज कपूर की होली पार्टी अपने ग्रैंड स्केल और बेबाक मौज-मस्ती के लिए जानी जाती थीं। हालांकि उन्हें ये पार्टी बचपन से ही कुछ ज्यादा पसंद नहीं थी। 
 
रणबीर कपूर ने कहा था, मैं बहुत छोटा था, इसलिए मेरे लिए ये बहुत डरावना माहौल था। हर कोई काले और दूसरे रंगों में रंगा हुआ होता था। सबको ऐसे ट्रक में फेंका जाता था जिसमें पानी भरा होता था। उसके बाद सब काले, नीले, पीले नजर आने लगते थे। ये बस एक दिन का जश्न हुआ करता था।
 
उन्होंने कहा था, मुझे रंगों में रंगें लोग बिल्कुल पसंद नहीं थे। कोई पहचान में ही नहीं आता था। ऐसे में बचपन में मैं काफी डर जाता था। रंग लगाकर लोग इधर उधर घूम रहे होते थे जो कि मुझे डरावने लगते थे। यही कारण है कि मैं होली खेलना पसंद नहीं करता हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सनी की ढाई किलो की पिचकारी तो शाहरुख की रोमांटिक और कियारा आडवाणी की इंस्टाग्राम होली