Hanuman Chalisa

रिचा को सरबजीत करने से मना किया था

Webdunia
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म 'सरबजीत' में रिचा चड्ढा ने सरबजीत की पत्नी सुखप्रीत कौर का किरदार निभाया है। फिल्म में रिचा को भले ही संवाद कम मिले हों, लेकिन अपने चेहरे के भाव से उस स्त्री के दर्द को दर्शाया है जिसका पति 23 वर्ष से पाकिस्तानी जेल में बंद है। 
 
सुखप्रीत के रोल का चुनाव करना आसान बात नहीं है, लेकिन रिचा को चुनौतियों से खेलने की आदत है। अपनी उम्र से बड़े किरदार वे पहले भी निभा चुकी हैं। 
 
रिचा कहती हैं, 'मैंने अपनी पहली बड़ी फिल्म में नवाजुद्दीन की मां का किरदार निभाया था। लोग चकित थे। बाद में लोगों को यह समझाने में मुझे काफी मेहनत करना पड़ी थी कि मैं इतनी उम्रदराज नहीं हूं और आधुनिक हूं, वैसी नहीं हूं जैसा किरदार मैंने स्क्रीन पर निभाया था। बाद में मैंने सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया और इस तरह की नकारात्मक बातों की उपेक्षा कर दी।' 
हालांकि रिचा मानती हैं कि फिल्म इंडस्ट्री कलाकार को किसी खास खांचे में फिट कर देती है। इस बारे में रिचा कहती हैं 'आपको एक इमेज देकर उसमें कैद कर लिया जाता है, लेकिन समय के साथ अब बदलाव आ रहा है। कई बार लोग आपको स्क्रीन का अवतार ही समझ लेते हैं।' 
 
'सरबजीत' के लिए भी रिचा को कई लोगों ने मना किया था। रिचा बताती हैं 'मसान में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ था। कई क्रिएटिव लोगों ने मुझे फिल्म से दूर रहने को कहा, लेकिन 'सरबजीत' में मैं अपने रोल को लेकर संतुष्ट थी। लोगों ने मुझे कहा कि खूबसूरत ऐश्वर्या के आगे तुम तो दब ही जाओगी। मेरा मानना है कि यदि आपमें प्रतिभा है तो आप स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराओगे।' 
 
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण से हुई बड़ी चूक, जसप्रीत बुमराह को बताया फुटबॉलर, बाद में हाथ जोड़कर मांगी माफी

Cannes 2026 में सान्या ठाकुर का राधा रानी अवतार, रेड कार्पेट पर छाई भारतीय संस्कृति

Bigg Boss 17 फेम सोनिया बंसल का Cannes डेब्यू, ट्रेडिशनल अवतार में बिखेरा जलवा

Don 3 Controversy: क्या रणवीर सिंह पर गिरेगी गाज? फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE सुनाएगा फैसला

अक्षय कुमार और विपुल अमृतलाल शाह लेकर आ रहे हैं भारत की सबसे बड़ी एलियन एक्शन स्पेक्टेकल फिल्म 'समुक'

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख