Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर Cannes में पहुंचीं भारतीय एक्ट्रेस, जानिए कौन हैं रुचि गुज्जर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cannes Film Festival

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 21 मई 2025 (13:03 IST)
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की कई हसीनाओं का जलवा देखने को मिल रहा है। वहीं अब मॉडल और एक्ट्रेस रुचि गुज्जर ने अपने लुक से कान के रेड कारपेट पर सभी के होश उड़ा दिए। सबसे ज्यादा ध्यान रुचि के नेकलेस ने खींचा, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगी हैं। 
 
webdunia
रुचि गुज्जर कान के रेड कारपेट पर क्लासिक राजस्थानी लुक में उतरीं। ब्राइडल राजस्थानी लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। 
 
webdunia
रुचि ने गोल्डन लहंगा पहना था, जिसपर गोटा पट्टी और मिरर वर्क था। ब्राइडल मेकअप के साथ उन्होंने अपना लुक कम्प्लीट किया था। रुचि ने हाथों में आलता लगाए और गोल्डन चूड़ियां पहनी हुई हैं। 
 
webdunia
हालांकि रुचि के लुक में सबसे ज्यादा ध्यान किसी ने खींचा वह था उनका नेकलेस, जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें लगी हुई थी। इस नेकलेस के साथ रुचि ने पीएम मोदी को ट्रिब्यूट दिया है। 
 
webdunia
कौन हैं रुचि गुज्जर 
राजस्थान की रहने वाली रुचि गुज्जर एक भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह 2023 में मिस हरियाणा रह चुकी हैं। रुचि ने जयपुर के महारानी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। वह 'जब तू मेरी ना रही' और 'हेली में चोर' जैसे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 में साथ नजर नहीं आएंगे भगवान राम और रावण, जानिए इसके पीछे की वजह