Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिशा पटानी ने क्यों ठुकरा दिया था 'पुष्पा' का गाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Disha Patani
, मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (16:24 IST)
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'पुष्पा: द राइज़' में एक आइटम सांग Oo Antava  है जिसे सामंथा रुथ प्रभु पर फिल्माया गया है। यह गाना सभी भाषाओं में हिट रहा है। हिंदी में तो इसने धूम मचा दी। 
 
इस गाने को खूबसूरती के साथ फिल्माया गया है और सामंथा ने मादकता के साथ इसमें डांस किया है। लेकिन आपको बता दें कि इस गाने के लिए सामंथा पहली पसंद नहीं थी। 


 
दरअसल फिल्म 'पुष्पा द राइज़' के मेकर्स की Oo Antava गाने के लिए पहली पसंद दिशा पटानी थीं। कहते हैं कि दिशा को यह गाना ऑफर किया गया था, लेकिन दिशा ने इसे करने से इंकार कर दिया। क्यों मना किया इस बात का राज तो दिशा ही बता सकती हैं। दिशा के मना करने पर Oo Antava  के लिए सामंथा को अप्रोच किया गया और उन्होंने मौका लपक लिया। इसके बाद तो इतिहास बन गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की उड़ाई नींद