Festival Posters

'गदर 2' को बनाने में क्यों लगे 22 साल? निर्देशक अनिल शर्मा ने बताई वजह

WD Entertainment Desk
सोमवार, 26 जून 2023 (16:44 IST)
gadar 2:  'गदर : एक प्रेम कथा' की रिलीज के 22 साल बाद निर्देशन अनिल शर्मा इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आ रहे हैं। साल 2001 में रिलीज 'गदर : एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इसके बाद से ही फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। 'गदर 2' में भी सनी देओल तारा सिंह और अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आने वाली हैं।
 
हाल ही में 'गदर 2' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें तारा सिंह और सकीना की आगे की कहानी की झलक देखनेको मिली। वहीं अब अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि 'गदर 2' बनाने में इतने साल क्यों लग गए। 
 
अनिल शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, 'गदर 2' के लिए उनके पास कई कहानियां आईं लेकिन इनमें से कोई भी ऐसी कहानी नहीं थी जो पहली वाली 'गदर' से मिल पाए। यही वजह थी उन्होंने फिल्म की 50 से अधिक कहानियों को रिजेक्ट किया।
 
उन्होंने बताया, एक दिन उनके सह-लेखक शक्तिमान घर आए और उन्होंने 2 मिनट का समय मांगा और कहा कि उनके पास गदर 2 ‍के लिए एक कहानी है। शक्तिमान के चेहरे पर मुस्कान देखकर अनिल शर्मा समझ गए कि उन्होंने क्रैक कर लिया है। फिर उन्होंने सनी देओल और जी स्टूडियोज के साथ कहानी साझा की और सभी को पसंद आई। 
 
बता दें कि फिल्म 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राशि खन्ना का फेस्टिव लुक, देखिए एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मस्ती 4 का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

नेशनल अवॉर्ड विनर एमएस भास्कर संग वेबदुनिया की खास बातचीत, बोले- कभी नहीं सोचा था मिलेगा इतना बड़ा पुरस्कार

अरबाज और शूरा खान ने अपनी बेटी का नाम रखा सिपारा, जानिए क्या होता है मतलब

एक दीवाने की दीवानियत का ट्रेलर हुआ रिलीज, हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख