Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या कनिका ढिल्लन की वजह से साहिल सांघा से अलग हुईं दीया मिर्जा? फिल्म राइटर ने दिया जवाब

हमें फॉलो करें क्या कनिका ढिल्लन की वजह से साहिल सांघा से अलग हुईं दीया मिर्जा? फिल्म राइटर ने दिया जवाब
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर अपने पति साहिल सांघा से अलग होने की जानकारी दी। ये कपल साल 2014 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधा था। वहीं इसी दिन फिल्म 'जजमेंटल है क्या' की राइटर कनिका ढिल्लन ने भी अपने पति प्रकाश कोवेलामुदी से अलग होने का फैसला किया। 
 
webdunia
जिसके बाद से ही कनिका और साहिल के बीच अफेयर होने की खबरें फैलने लगीं। कहा जाने लगा कि साहिल की कनिका ढिल्लन से बढ़ती दोस्ती के कारण दीया ने अलग होने का फैसला किया। इतना ही नहीं बल्कि दीया और साहिल के अलग होने के बाद ही कनिका और उनके पति प्रकाश कोवेलामुड़ी ने भी अपनी शादी खत्म कर दी है। 
 
अब कनिका ढिल्लन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। कनिका ने इस बारे में सफाई देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'हंसने योग्य, घिनौना और गैर-जिम्मेदाराना। काल्पनिक कहानियां लिखना मेरा काम है। क्या टैबलॉयड्स थोड़ा बहुत जिम्मेदार हो सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि दो खबरें एक ही समय में सामने आई हैं, इसलिए इनको जोड़ा नहीं जा सकता। ये कोई ठीकरा नहीं है। मैं अपनी पूरी जिंदगी में दीया और साहिल से नहीं मिली हूं। कृपया कर ये सब बंद करें और हमें फिर से काम पर वापस जाने दें।'

कनिका ढिल्ल्न का कहना है कि वे अपने पति से 2 साल पहले ही अलग हो चुकी थीं। कनिका और प्रकाश की शादी 2014 में हुई थी। मीडिया से बातचीत में दोनों ने बताया कि अलग होने के बाद ही उन्होंने फिल्म मूवी जजमेंटल है क्या पर काम करना शुरू किया था।
 
दीया मिर्जा ने गुरुवार को रिश्ता टूटने की खबर इंस्टा पर शेयर की थी। लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा- '11 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद हम दोनों ने अलग होना तय किया है। हम आगे हमेशा दोस्त रहेंगे। हम दोनों का सम्मान और प्यार बरकरार रहेगा।'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंकज त्रिपाठी ने ‘सैक्रेड गेम्स 2’ के इस सीक्वेंस को बताया करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस