इस शुक्रवार तीन फिल्मों का धमाल

Webdunia
जनवरी के दूसरे सप्ताह यानी कि 13 जनवरी को तीन फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। तीनों अलग तरह की फिल्में हैं। 


 
ओके जानू लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। कई फिल्में इस विषय पर आ चुकी हैं, देखना ये है कि निर्देशक शाद अली कि यह फिल्म कितनी अलग है। मणिरत्नम के शिष्य शाद अली को बॉलीवुड में कई अवसर मिल चुके हैं, लेकिन वे अब तक खास सफलता अर्जित नहीं कर पाए हैं। इसके बावजूद उन्हें अवसर मिल रहे हैं। 
 
शाद ने अब तक साथिया (2002), बंटी और बबली (2005), झूम बराबर झूम (2007) तथा किल दिल (2014) बनाई है जिसमें से बंटी और बबली ही सफल रही है। ओके जानू में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। दोनों की साथ की गई 'आशिकी 2' सुपरहिट रही थी। फिल्म का संगीत खासा लोकप्रिय हो चुका है। 
 
ओके जानू के साथ हॉलीवुड मूवी 'ट्रिपल एक्स:  द रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्रेज दीपिका पादुकोण के कारण है। जब से यह फिल्म बन रही है तब से चर्चाओं में है। दीपिका और विन डीज़ल के कारण यह फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है। 
 
इन्हीं दो फिल्मों के साथ तीसरी फिल्म 'हरामखोर' प्रदर्शित हो रही है। लंबे समय से सेंसर से लड़ाई के बाद यह फिल्म प्रदर्शन के लिए तैयार है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में लीड रोल में हैं। यह फिल्म चुनिंदा मल्टीप्लेक्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। 
 
कुल मिलाकर तीन रोचक फिल्मों का प्रदर्शन 13 जनवरी से होने जा रहा है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

शादी के चार साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे राजकुमार राव और पत्रलेखा, फैंस संग शेयर की खुशखबरी

क्या तलाक के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं पायल रोहतगी? तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने दिया जवाब

सलमान खान कर रहे बैटल ऑफ गलवान के लिए तैयार, अपूर्व लाखिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

44 साल की करीना कपूर ने मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स लगाने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रामायणम् के टीजर ने ही मेकर्स को किया मालामाल, फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख