बंटी और बबली 2 से लेकर जयेशभाई जोरदार तक, यशराज फिल्म्स ने 4 बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की अनाउंस

Webdunia
रविवार, 26 सितम्बर 2021 (18:00 IST)
इन दिनों कई बिग बजट फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर दोबारा खुलने के बाद अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की 83 की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। अब यशराज फिल्म्स की अपनी चार बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट की घोषणा की है। 

 
इसमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सैफ अली खान-सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म शामिल है। इनमें से एक इसी साल दिवाली के बाद रिलीज होगी, जबकि अन्य तीन फिल्मों के लिए दर्शकों को 2022 का इंतजार करना होगा। 
 
बंटी और बबली 2-
सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और शरवरी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 इस साल 19 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है।
 
पृथ्वीराज-
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद स्टारर 'पृथ्वीराज' 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। 
फिल्म में अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आएंगे। 
 
जयेशभाई जोरदार-
रणवीर सिंह और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म जयेशभाई जोरदार 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे रिलजी होगी। इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। फिल्म में रणवीर एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। 
 
शमशेरा-
रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त स्टारर शमशेरा 18 मार्च 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा द्वारा किया जा रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की मौत पर मां ने उठाए सवाल, बोलीं- कुछ लोग हड़पना चाहते हैं विरासत

वॉर 2 ट्रेलर रिव्यू: जब दो टाइटन्स, रितिक और जूनियर NTR टकराते हैं, तो भूचाल आना तय है

सैयारा ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तूफान, न्यूकमर्स की फिल्म ने बनाया 175 करोड़ का रिकॉर्ड

एल्विश यादव की शादी कन्फर्म? भारती सिंह ने खोले सारे राज, उदयपुर जाएगी बारात?

सनी देओल के घर पर जब आई थीं ईशा देओल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख