'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना कुमारी के घर गूंजी किलकारी, बेटे की मां बनीं एक्ट्रेस

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (12:10 IST)
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एकट्रेस मोहिना कुमारी मां बन गई हैं। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। वह एक बेटे की मां बनीं हैं। हालांकि मोहिना और उनके परिवार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
मोहिना अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान कई वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रही हैं। मोहिना एक बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं, उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई डांस वीडियो शेयर किए। सुयश रावत से शादी के बाद एक्ट्रेस ने शोबिज छोड़ दिया था। मोहिना सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।
 
मोहिना कुमारी ने फरवरी 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'एक नई शुरुआत की शुरुआत।'
 
बता दें कि मोहिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 'कीर्ति सिंघानिया' का किरदार निभाया था। इसी शो से एक्ट्रेस ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीजन 2 का नया प्रोमो रिलीज, शांति निकेतन की दिखी झलक

राजकुमार हिरानी की इन सुपरहिट फिल्मों का बन चुका है देश से लेकर विदेश तक रीमेक

संगीता बिजलानी के फार्महाउस पर हुई चोरी, चोरों ने जमकर की तोड़फोड़

फेमस साउथ एक्टर फिश वेंकट का निधन, किडनी ट्रांसप्लांट के लिए परिवार नहीं जुटा पाया 50 लाख रुपए

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख