Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

धर्म के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद क्या बिग बॉस 13 का हिस्सा बनेंगी जायरा वसीम?

हमें फॉलो करें धर्म के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद क्या बिग बॉस 13 का हिस्सा बनेंगी जायरा वसीम?
दंगल गर्ल जायरा वसीन ने धर्म के नाम पर अचानक फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने के फैसले से सभी को हैरान कर दिया था। फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने को लेकर सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट ने जायरा को हर तरफ विवादित बना दिया। कई लोग उनके इस फैसले का समर्थन कर रहे है तो कई इसका विरोध भी कर रहे हैं।


जायरा के ऐलान के बाद कई खबरें सामने आईं जिसमें कहा गया कि शायद उनका अकाउंट हैक हो गया है, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ट्वीट कर कहा कि ये सब खबरें झूठ हैं। अब जायरा वसीम को लेकर एक और खबर सामने आ रही है जिसमें कहा जा रहा कि वो टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा बन सकती हैं।
 
webdunia
खबरों के मुताबिक शो के मेकर्स के द्वारा जायरा को अप्रोच किया गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 'आपको शायद याद होगा कि भाबी जी घर पर हैं के विवाद के बाद शिल्पा शिंदे ने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया था। लेकिन बाद में वो बिग बॉस के घर में पहुंची और जीती भी। साथ ही शो के बाद उन्हें अच्छी खासी लोकप्रियता भी मिली। इसी तर्ज पर अब जायरा वसीम को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है। 
 
अब ये खबरें सच हैं या फिर सिर्फ अफवाहें हैं, ये तो वक्त आने पर ही पता चलेगा। साल 2016 में जायरा ने 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखा था और फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' में उन्हें उनके काम के लिए बहुत सराहा गया। जायरा जल्द ही फिल्म 'द स्काइ इज पिंक'' में काम करती नजर आएंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धरती से आसमान तक सड़क चाहिए : भक्त और भगवान का यह जोक आपका दिन बना देगा