Dharma Sangrah

दिलकश कैटरीना और दिलखुश अनुष्का के साथ बौने बउआ सिंह का 'ज़ीरो' लुक

Webdunia
शाहरुख खान की लंबे समय से इंतज़ार की जाने वाली फिल्म 'ज़ीरो' का हाल ही में पोस्टर जारी हुआ है। फिल्म के टीज़र के बाद दर्शक बहुत वक्त से फिल्म से कास्ट का लुक देखना चाहते थे। अब शाहरुख ने अपने जन्मदिन से एक दिन पहले ही फैंस को बर्थडे गिफ्ट दिया। उन्होंने फिल्म से अपना, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा का पहला पोस्टर जारी किया जो शानदार है। 
 
खास बात यह है कि तीनों ही एक पोस्टर में नहीं समां रहे। फिल्म में मज़ा बरकरार रखने के लिए मेकर्स ने दो अलग पोस्टर बनाए हैं जिनमें से एक में कैटरीना का लाजवाब अंदाज़ देखने मिल रहा, तो एक में अनोखी अनुष्का। आखिर फिल्म क्या है यह तो दिसंबर में ही पता चलेगा लेकिन अभी दर्शकों के मन में जिसने तबाही मचाई है देखते हैं वह पोस्टर्स। 
 
शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया जिसमें बौने बउआ सिंह के साथ कातिलाना कैटरीना नज़र आ रही हैं। दोनों बहुत ही रोमांटिक अंदाज़ में खड़े हैं और दर्शक इससे नज़रें नहीं हटा पा रहे। खास बात यह है कि शाहरुख के बौने अवतार को बेहद पसंद किया जा रहा है। शाहरुख ने इस पर कैप्शन लिखा है कि सितारों के ख्वाब देखने वालों, हमने तो चांद को करीब से देखा है। कैटरीना का यह अवतार देखते ही बनता है। 
 
इसके अलावा अनुष्का के साथ भी उन्होंने एक पोस्टर जारी किया जिसमें अनुष्का व्हील चेयर पर हैं और बौने शाहरुख के साथ खिलखिलाते हुए हंस रही हैं। अनुष्का का यह लुक भी देखने लायक है। अनुष्का के फैंस ने उन्हें इस अवतार में कभी नहीं देखा होगा। बउआ यानी शाहरुख ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि इस पूरी दुनिया में मेरी बराबरी की एक ही तो है। 
 
 
डायरेक्टर आनन्द एल. राय की फिल्म 'ज़ीरो' के यह दोनों ही पोस्टर लाजवाब हैं। एक तरफ जहां शाहरुख फिल्म में बौने बने हैं, वहीं कैटरीना एक स्ट्रगलर और अनुष्का एक साइंटिस्ट बनी हैं। फिल्म में सलमान खान और श्रीदेवी जैसे कई कलाकार भी कैमियो रोल में नज़र आएंगे। माना जा सकता है कि यह फिल्म इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज़ होने की  तैयारी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रणवीर सिंह ने 'कांतारा' में दिखाई देवी को बताया भूत, उड़ाया मजाक! भड़के यूजर्स

घर का रेनोवेशन करवाते वक्त हादसे में गई मशहूर हॉलीवुड एक्टर की जान

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना की चमकी किस्मत, सलमान खान के साथ जल्द करेंगे काम!

Bigg Boss 19: धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुए सलमान खान, बोले- हमने एक सितारे को खो दिया...

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची 'सितारे ज़मीन पर' की गूंज, समय रैना को डिस्लेक्सिक व्यक्तियों को शो पर होस्ट करने का दिया आदेश

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख