Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जोया अख्तर किया अपनी अगली फिल्म 'द आर्चीज' का ऐलान, बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं ये स्टारकिड्स

Advertiesment
हमें फॉलो करें Zoya Akhtar
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (16:22 IST)
कई स्टारकिड्स बॉलीवुड डेब्यू कर चुके हैं और कई करने की तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान की लाड़ली बेटी सुहाना खान, बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
हाल ही में निर्देशक जोया अख्तर ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। वह इंटरनेशनल कॉमिक बुक 'आर्चीज' के इंडियन अडॉप्शन पर अगली फिल्म बनाने जा रही हैं। जोया का यह प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। जोया अख्तर ने इस प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्ची कॉमिक्स के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

webdunia
जोया अख्तर ने अपनी इस फिल्म की स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जोया की घोषणा के बाद से ही खबरें आ रही है कि इस फिल्म में सुहना खान, खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तया नंदा लीड रोल में होंगे। ये स्टारकिड्स जोया की फिल्म से डेब्यू करेंगे।
 
यह एक टीनएजर की कहानी है। ये चार दोस्तों की कहानी होगी, इसमें लव ट्राएंगल का तड़का भी लगेगा। इस प्रोजेक्ट पर जोया अख्तर रीमा कागती के साथ मिलकर काम कर रही हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

74 लाख रुपए देकर बादशाह ने बढ़वाए अपने गाने 'पागल' के व्यूज, पुलिस ने दायर की चार्जशीट