अर्जुन कपूर की 17 मई को 'औरंगजेब' प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अभिनय किया है। ऋषि कपूर ने कहा कि किसी भी कलाकार के मन में काम के प्रति समर्पण और जूनून दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात मुझे अर्जुन में दिखाई देती है। ऋषि कपूर ने कहा कि आज के युवा कलाकारों के साथ मुझे काम करने में बहुत खुशी होती है।
वे हमारा बहुत सम्मान करते हैं और काम के प्रति उनका जूनन दिखाई देता है। उल्लेखनीय है कि 'औरंगजेब' में ऋषि कपूर और अर्जुन कपूर के अलावा पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की पुत्री साशा आगा, मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन, अमृता सिंह, सिकंदर खेर की भी मुख्य भूमिका है। औरंगजेब का निर्देशन अतुल सब्बरवाल कर रहे हैं जो उनकी पहली फिल्म है। साशा आगा की भी यह पहली फिल्म है। (वार्ता)