इनकार, मुंबई मिरर और बंदूक के बॉक्स ऑफिस पर बुरे हाल

Webdunia
PR


अठारह फरवरी को तीन फिल्में (इनकार, मुंबई मिरर और बंदूक) रिलीज हुईं। तीनों फिल्मों की खराब ओपनिंग से बॉलीवुड में निराशा छा गई। सबसे ज्यादा उम्मीद ‘इनकार’ से थी। अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह जैसे परिचित चेहरे होने के बावजूद पहले दिन फिल्म के कलेक्शन बेहद कम थे।

मल्टीप्लेक्स हॉल सुबह के शो में दस से पन्द्रह प्रतिशत तक भरे थे। शाम और रात के शो का भी यही हाल था। पहले दिन फिल्म के कलेक्शन दो करोड़ से भी कम रहेंगे। शनिवार और रविवार को फिल्म का क्या हाल रहता है, ये देखना दिलचस्प रहेगा।

मुंबई मिरर को मास की फिल्म मानकर यह उम्मीद लगाई गई कि सिंगल स्क्रीन में यह फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है, लेकिन हर जगह फिल्म के बुरे हाल रहे। मल्टीप्लेक्स में तो पांच प्रतिशत दर्शक दिखाई दिए। सचिन जोशी अभिनीत यह फिल्म पब्लिसिटी में मार खा गई। एक और पुलिस वाले की फिल्म देखने में दर्शकों ने कोई रूचि नहीं दिखाई। आगे भी फिल्म से ज्यादा उम्मीद नहीं है।

बंदूक का हाल तो और बुरा रहा। कई जगह से शो कैंसल होने की खबर है। यह फिल्म एक सप्ताह भी पूरा नहीं कर पाएगी। अब सारी निगाह रेस 2 पर टिकी हुई है जो 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैटल ऑफ गलवान में हुई चित्रागंदा सिंह की एंट्री, पहली बार सलमान खान संग शेयर करेंगी स्क्रीन

प्राइम वीडियो पर हुआ 'जीरो से रिस्टार्ट' का ग्लोबल प्रीमियर, दिखेगा विधु विनोद चोपड़ा की जिंदगी और सिनेमा का अनकहा सफर

कौन हैं असम की अर्चिता फुकन? अमेरिकी एडल्ड स्टार संग तस्वीर शेयर करके मचाई सनसनी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर का सड़ी-गली हालत में मिला था शव, पिता ने डेड बॉडी लेने से किया इंकार

29 सेलेब्स पर ईडी ने कसा शिकंजा, सट्टेबाजी एप्स को प्रमोट करने का लगा आरोप

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म