फिल्म ‘शार्टकट रोमियो’ तमिल फिल्म ‘तिरूट्टू पयले’ की रीमेक है जिसमें नील के साथ अमीषा पटेल मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अमीषा पहली बार विलेन का रोल प्ले करने वाली हैं। अमीषा फिल्म में मुंबई के एक अमीर आदमी की पत्नि का रोल प्ले करेंगी। उनका एक टपोरी लड़के से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी होगा। फिल्म में टपोरी का रोल नील नितिन मुकेश निभाएंगे। यह फिल्म 21 जून को यह फिल्म रिलीज होगी।
जाने-माने पार्श्व गायक मुकेश के 31 वर्षीय पोते नील को वर्ष 2007 में आई फिल्म ‘जॉनी गद्दार’ से प्रसिद्धि मिली थी। उसके बाद से उन्होंने न्यूयार्क, लफंगे परिंदे, 3जी और सात खून माफ जैसी फिल्मों में काम किया।