प्रियंका चोपड़ा का फॉर्मूला

Webdunia
IFM
सफल कलाकारों को रोजाना कई फिल्मों के प्रस्ताव मिलते हैं। सभी फिल्म करना संभव नहीं होता है। कुछ तो निर्माताओं को स्पष्ट रूप से ना कह देते हैं, कुछ कहानी या स्क्रिप्ट में दोष निकालते हैं या डेट्स नहीं होने का बहाना बनाते हैं। लेकिन प्रियंका चोपड़ा इस मामले में अलग नीति अपनाती हैं।

सूत्रों के मुताबिक कहानी पसंद नहीं आने पर प्रियंका निर्माता को ना कहने के बजाय इतनी ज्यादा रकम माँगती हैं कि निर्माता चुपचाप खिसक लेता है। और यदि निर्माता मान जाए तो भी फायदा हो जाता है। मार्केट रेट से बहुत ज्यादा कीमत प्रियंका को मिल जाती है।

प्रियंका ने इस नी‍ति पर चलते हुए पिछले दिनों संजय गढ़वी की फिल्म ‘7 डेज़ इन पेरिस’ को ठुकरा दिया। इस फिल्म में इमरान खान नायक हैं। आमिर की तर्ज पर उन्होंने स्क्रिप्ट में दखलअंदाजी करते हुए इतने बदलाव करवा दिए कि कैटरीना कैफ ने फिल्म छोड़ दी।

कैटरीना के हटने के बाद संजय गढ़वी प्रियंका के पास गए। फिल्म में हीरोइन को करने के लिए कुछ खास नहीं था। प्रियंका ने संजय को मना करने के बजाय फिल्म करने के बदले पाँच करोड़ रुपए माँग लिए। बेचारे संजय अब दूसरी नायिका की तलाश कर रहे हैं।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ऑनलाइन गेम में अक्षय कुमार की बेटी से मांगी न्यूड फोटो, एक्टर ने CM से की अपील

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को कांतारा चैप्टर 1 ने दिया झटका, जानें पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 रिव्यू: ऋषभ शेट्टी का प्रीक्वल इतिहास, पौराणिकता और रोमांस का संगम

दुर्गा पूजा में आलिया भट्ट का खूबसूरत एथनिक लुक, ढाका की साड़ी और डीपनेक ब्लाउज में दिए पोज

3डी एनिमेशन 'महायोद्धा राम' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें