रणबीर के कारण प्रियंका को लगी चोट

Webdunia

अभिनय करते समय रणबीर कपूर अपने किरदार में इतना खो जाते हैं कि सब कुछ भूल जाते हैं। आप भले मानें या ना मानें, लेकिन प्रियंका चोपड़ा जरूर इस बात को मानती हैं। वे इस बात की गवाह हैं और उन्हें रणबीर के कारण बहुत कुछ सहना भी पड़ा।

PR
PR

रणबीर और प्रियंका की जोड़ी नजर आने वाली है ‘अंजाना अंजानी’ में। इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। सीन के मुताबिक रणबीर और प्रियंका को दौड़ना था। प्रियंका हाई हील्स पहने हुए थी।

सब तैयार थे। डॉयरेक्टर ने कहा एक्शन और प्रियंका का हाथ अपने हाथ में लिए रणबीर दौड़ने लगे। प्रियंका ने भी साथ में दौड़ लगाई। रणबीर अपने किरदार में खो गए। पूरी ताकत के साथ दौड़ने लगे। ये भी भूल गए कि प्रियंका का हाथ उन्होंने पकड़ा हुआ है। वह भी उनके साथ दौड़ रही है।

प्रियंका को कुछ समझ में नहीं आया। रणबीर ने उन्हें इतना जोर से खींचा कि वे गिर पड़ी। रणबीर दौड़ते हुए आगे निकल गए और कुछ पलों बाद उन्हें प्रियंका का खयाल आया।

पलटकर रणबीर ने जब देखा तो प्रियंका नीचे गिर गई थीं। उनके पैर से खून निकल रहा था। दौड़कर वे प्रियंका के पास गए। शूटिंग रोक दी गई। डॉक्टर को बुलाया गया। रणबीर को समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। वे जानते थे कि ये सब कुछ उनके कारण हुआ है। प्रियंका को सॉरी कहकर उन्होंने अपना बोझ हल्का किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी चैप्टर 2 मूवी प्रिव्यू: जलियांवाला बाग की अनकही कहानी​

जब रियल लाइफ में सनी देओल का हुआ गुंड़ों से सामना, फिर ऐसे सिखाया सबक

जब साड़ी पहन क्रिकेट के मैदान पर सवाल पूछती थीं मंदिरा बेदी, क्रिकेटर्स करते थे ऐसा व्यवहार

राजीव सेन ने एक्स वाइफ चारू असोपा पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- मेरे दोस्त से करती थीं पीठ पीछे बात...

पवन कल्याण की तीसरी पत्नी अन्ना की मन्नत हुई पूरी, बेटे के ठीक होने पर तिरुपति मंदिर में कराया मुंडन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष