इस गीत को गाने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने साशा को मनाया था। आदित्य ने साशा का ऑडिशन लेते वक्त ही उनकी सुरीली आवाज को पहचान लिया था। साशा एक प्रशिक्षित गायिका हैं। उन्होंने किराना घराना से संगीत की शिक्षा ली है। ‘बर्बादियां’ एक क्लब ट्रेक है जो कि साशा व अर्जन कपूर पर फिल्माया गया है।
फिल्म में साशा की जोड़ी अर्जुन कपूर के साथ बनी है। औरंगजेब में अर्जुन कपूर दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन ने साशा के साथ इंटीमेट सींस भी दिए है। फिल्म में ऋषि कपूर, जैकी श्राफ, अमृता सिंह, सिकंदर खेर और दक्षिण भारतीय अभिनेता पृथ्वीराज भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है अतुल सब्बरवाल ने। यह फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है।