जब गीतकार की बारी आई तो उस दौर के महंगे गीतकार जावेद अख्तर के पास करण पहुंचे। जावेद ने करण से फिल्म का नाम पूछा। जब जावेद को फिल्म का नाम कुछ कुछ होता है बताया गया तो वे नाराज हो गए, उन्हें नाम में अश्लीलता नजर आई। उन्होंने इसके आधार पर करण की फिल्म में गीत लिखने से मना कर दिया।
करण ने उन्हें समझाने की कोशिश की, वे फिल्म की कहानी सुने, फिल्म में अश्लीलता और फूहड़ता नहीं है, फिर भी जावेद तैयार नहीं हुए। हारकर करण ने जावेद के बजाय समीर से गीत लिखवाए। इस फिल्म के गाने कोई मिल गया, कुछ कुछ होता है, ये लड़का है दीवाना, लड़की बड़ी अंजानी है बेहद हिट रहे।