Biodata Maker

लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी में बातचीत हो गई थी बंद, साथ गीत गाने से कर दिया था इंकार

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (17:48 IST)
आवाज की दुनिया के बेताज बादशाह मोहम्मद रफी फिल्म इंडस्ट्री में मृदु स्वभाव के कारण जाने जाते थे, लेकिन एक बार उनकी कोकिल कंठ लता मंगेशर के साथ अनबन हो गई थी।
 
रफी ने लता के साथ सैकड़ों गीत गाए थे, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब रफी ने लता से बातचीत तक करनी बंद कर दी थी। लता गानों पर रॉयल्टी की पक्षधर थीं जबकि रफी ने कभी भी रॉयल्टी की मांग नहीं की।
रफी साहब मानते थे कि एक बार जब निर्माता ने गाने के पैसे दे दिए तो फिर रॉयल्टी किस बात की मांगी जाए। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर के बीच बातचीत भी बंद हो गई और दोनों ने एक साथ गीत गाने से इंकार कर दिया। हालांकि चार वर्ष के बाद अभिनेत्री नरगिस के प्रयास से दोनों ने एक साथ एक कार्यक्रम में ‘दिल पुकारे’ गीत गाया।
 
अपनी आवाज के जादू से श्रोताओं को भावविभोर करने वाले महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी 31 जुलाई 1980 को इस दुनिया को अलविदा कह गए।
 
ये भी पढ़िए: 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

25 साल से बाहर डिनर पर नहीं गए सलमान खान, बिजी शेड्यूल के पीछे का दर्द किया बयां!

सशक्त अभिनय से स्मिता पाटिल ने दर्शकों के बीच बनाई खास पहचान

2025 में इन अभिनेताओं ने अपने दमदार प्रदर्शन से मचाया धमाल

ईयर एंडर 2025: क्रेजी में सोहम शाह से लेकर होमबाउंड में विशाल जेठवा तक, यह रहीं साल की सबसे कम आंकी गई बेहतरीन परफॉर्मेंस

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का ट्रेलर रिलीज, आखिरी जश्न के लिए लौटीं गर्ल गैंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख