Publish Date: Tue, 13 Oct 2020 (18:18 IST)
Updated Date: Tue, 13 Oct 2020 (18:26 IST)
शाहरुख खान ने यह बात करण जौहर के शो में बताई थी। बात तब की है जब शाहरुख के बेटे आर्यन की उम्र महज नौ साल की थी।
एक लड़की ने आर्यन के सामने शाहरुख खान को गाली बकी। आर्यन कुछ नहीं बोला। फिर उस लड़की ने कहा कि कौन बनेगा करोड़पति शो में शाहरुख बहुत बदसूरत लगते हैं। आर्यन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया।
फिर उस लड़की ने आर्यन से कहा कि शाहरुख खान बहुत मोटे हैं। इस पर आर्यन भड़क गए और उन्होंने लड़की की पिटाई कर दी।
घर आकर आर्यन ने पूरा किस्सा सुनाया। शाहरुख से कहा कि आप अच्छे हो, कौन बनेगा करोड़पति शो में हैंडसम भी लगते हो, लेकिन पापा आप मोटे हो।
तब शाहरुख को भी अहसास हुआ और उन्होंने अपनी फिजिक पर काम करना शुरू कर दिया। ओम शांति ओम फिल्म के लिए उन्होंने एट पैक एब्स बनाए। बाद में उनका लीन लुक भी बहुत पसंद किया गया। b