Do You Know: शाहरुख खान के पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी मूवी चक दे इंडिया

समय ताम्रकर
शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (16:44 IST)
शाहरुख खान अभिनीत फिल्म चक दे इंडिया वर्ष 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन शिमीत अमीन ने किया था। शिमित ने इस फिल्म से एक बेहतर निर्देशक की उम्मीद जगाई थी, लेकिन चक दे के बाद वे गुमनाम से हो गए। शाहरुख खान ने इस मूवी में कबीर खान नामक हॉकी कोच और खिलाड़ी का किरदार निभाया था। एक फाइनल में उसकी गलती से भारतीय टीम पाकिस्तान से हार जाती है। कबीर को मुस्लिम होने के कारण दोषी माना जाता है और कबीर गुमनामी के अंधेरों में खो जाता है। कुछ वर्ष बाद कबीर भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनने का प्रस्ताव रखता है। बड़ी मुश्किलों के बाद उसे चुन लिया जाता है। कबीर के सामने कई चुनौतियां आती हैं जिनका सामना कर वे टीम को विजेता बना देता है। 
 
शाहरुख खान ने यह रोल इतनी संजीदगी के साथ निभाया कि यह उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। शाहरुख ने अपनी रोमांटिक छवि के विपरीत यह फिल्म की थी। जब शाहरुख ने इस फिल्म का प्रस्ताव स्वीकार किया था तो बॉलीवुड के तथाकथित पंडितों ने उनके इस निर्णय को गलत बताया था। कहा कि इसमें उनकी कोई हीरोइन नहीं है। उन पर कोई गाना नहीं है। यहां तक की फिल्म के रिलीज होने के बाद फिल्म की आलोचना भी की थी, लेकिन शाहरुख ने सभी को गलत साबित किया। 
 
आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि शाहरुख इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। चक दे इंडिया उनके पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी। सलमान को स्क्रिप्ट पसंद आई। हां भी कहा, लेकिन फिल्म के निर्देशक से उनके मतभेद हो गए और उन्होंने यशराज फिल्म्स की यह फिल्म से अलग होने का निर्णय लिया। 
 
सलमान के बाद शाहरुख को फिल्म ऑफर की गई। उस समय वे करण जौहर की फिल्म कभी अलविदा न कहना में व्यस्त थे, इसलिए उन्होंने ‍'चक दे इंडिया' करने से मना कर दिया। दोबारा विचार करने के लिए कहा गया तो वे मान गए। दरअसल हॉकी से उनको बेइंतहा मोहब्बत है और ये कॉलेज जमाने की बात है। कॉलेज में शाहरुख हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। 
 
इस फिल्म को स्वीकारने की मुख्य वजह हॉकी के लिए प्यार ही था। एक बार फिर वे अतीत से जुड़ना चाहते थे। मन में इस बात का भी दु:ख था कि हॉकी को हमारे देश में अब वो प्यार नहीं मिलता जबकि हमारा इस खेल में गौरवशाली इतिहास रहा है। 
 
शाहरुख ने यह फिल्म की और पूरा दिल लगाकर की। शायद उन्हें मन ही मन इस बात का खयाल आया हो कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाएगी, लेकिन अपने संतोष के लिए उन्होंने यह फिल्म में काम करना मंजूर किया। 
 
फिल्म जब लगी तो बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग ठंडी रही। लेकिन फिल्म समीक्षकों की समीक्षा ने असर दिखाया। सभी ने तारीफ की। खुद को ट्रेड एनालिस्ट बताने वालों ने फिल्म की बुराई की और कहा कि यह फिल्म नहीं चल पाएगी, लेकिन वे गलत साबित हुए। फिल्म ने दूसरे दिन रफ्तार पकड़ ली और 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Critics Choice Awards 2025: दिलजीत दोसांझ बने बेस्ट एक्टर, पोचर ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड, देखिए विनर्स लिस्ट

हीस्ट थ्रिलर लूट कांड: धोखा, लालच और खतरनाक खेल, जानें इसमें क्या है खास

दादा भाई बनकर अजय देवगन से पंगा लेंगे रितेश देशमुख, रेड 2 में निभाएंगे विलेन का किरदार

नेचुरल स्टार नानी की द पैराडाइज का काउंटडाउन हुआ शुरू, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

नुसरत भरुचा की छोरी 2 का खौफनाक टीजर रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी फिल्म

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष