Biodata Maker

शाहरुख खान ने क्यों ठुकराया था 'पद्मावत' में रतन सिंह का रोल?

Webdunia
संजय लीला भंसाली के साथ शाहरुख खान देवदास जैसी फिल्म कर चुके हैं। इसके बाद दोनों के बीच संबंध तब बिगड़ गए जब एक ही दिन शाहरुख की 'ओम शांति ओम' और भंसाली की 'सांवरिया' प्रदर्शित हुई। इसको लेकर दोनों के बीच खूब घमासान हुआ। बाद में फिर दोनों में संबंध ठीक हुए। 
 
भंसाली जब 'पद्मावत' के लिए कलाकार चुन रहे थे तब खिलजी के लिए रणवीर सिंह और पद्मावती के लिए दीपिका पादुकोण के नाम तय थे। महारावल रतन सिंह के किरदार के लिए वे किसी एक नाम को तय नहीं कर पा रहे थे। 
 
शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने यह भूमिका शाहरुख खान को ऑफर की। शाहरुख खान ने यह भूमिका ठुकरा दी। उन्हें इस रोल में दम नजर नहीं आया क्योंकि यह फिल्म खिलजी और पद्मावती के इर्दगिर्द घूमती है। ऐसे में शाहरुख को यह रोल निभाना रास नहीं आया। 
 
कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख ने भारी-भरकम फीस मांगी थी और भंसाली ने उन्हें लेने का इरादा त्याग दिया। बाद में एक टीवी कलाकार को इस रोल के लिए चुना गया तो दीपिका नाराज हो गईं। वे अपने अपोजिट बड़े कलाकार को चाहती थीं। बाद में यह रोल शाहिद कपूर ने निभाया। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

हंसी के साथ डर का तड़का लगाने आए आशीष चंचलानी, एकाकी का ट्रेलर हुआ रिलीज

'जामताड़ा 2' एक्टर सचिन चंदवाडे का निधन, 25 साल की उम्र में की आत्महत्या

'मिर्जापुर: द फिल्म' में हुई जन्नत गर्ल सोनल चौहान की एंट्री, एक्ट्रेस ने खुद किया ऐलान

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख