Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सनी देओल के बारे में शम्मी कपूर ने क्या की थी भविष्यवाणी?

Advertiesment
सनी देओल
यह बात उस समय कि है जब सारे फिल्म स्टार्स अपने बेटों को फिल्मों में लांच कर रहे थे। इसे देखते हुए धर्मेन्द्र ने अपने बेटे सनी देओल को लांच करने के लिए ‘बेताब’ (1983) फिल्म का निर्माण शुरू किया।
 
फिल्म में एक विशेष भूमिका निभाने के लिए धर्मेन्द्र ने शम्मी कपूर को राजी कर लिया। वैसे भी कपूर्स से धरम पाजी के बेहतरीन संबंध है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल को शम्मी ने बारीकी से अभिनय करते देखा। सनी से वे बेहद प्रभावित हुए।

webdunia

 
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्होंने एक पत्रकार को कहा कि मेरे शब्दों को नोट करके रख लीजिए। मैं ‍भविष्यवाणी करता हूं कि यह लड़का बड़ा स्टार बनेगा और बहुत आगे जाएगा। 
 
बेताब रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल साबित हुई। सनी देओल इस फिल्म के बाद स्टार बन गए और लंबी इनिंग अभी भी खेल रहे हैं। सनी के बारे में शम्मी की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत केस : ड्रग्स मामले में एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई को किया गिरफ्तार