इश्कजादे की कहानी

- वेबदुनिया डेस्क

Webdunia
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : हबीब फैजल
संगीत : अमित त्रिवेदी
कलाकार : अर्जुन कपूर, परिनीति चोपड़ा
रिलीज डेट : 11 मई 2012

PR


इश्कजादे एक छोटे से शहर में गुंडागर्दी और लड़ाई के बीच पले दो लोगों की प्रेम कहानी है। वे पैदा तो नफरत करने के लिए हुए थे, लेकिन उनके भाग्य में एक-दूसरे के लिए प्रेम करना लिखा था। शक्ति और सिंहासन पाने के लिए वे दो जंगली जानवरों की तरह लड़ते हैं। एक पूरी तरह से अप्रत्याशित है तो दूसरा क्रूर। एक ऐसे लड़ाई के मैदान में वे आमने-सामने हैं जहां नफरत, बदला, छल और गोलियों की आवाज है।

( शेष कहानी पढ़ने के लिए अगले पेज पर‍ क्लिक करें)


PR


परमा (अर्जुन कपूर) की उम्र बीस वर्ष है। उम्र ही ऐसी है कि उसमें कुछ नादानी बाकी है। गुस्सा हमेशा उसकी नाक पर रहता है। परमा के आदर्श उसके दादा हैं। परमा की एक ही ख्वाहिश है कि वह अपने आपको दादा के आगे साबित करें कि वह योग्य है। अपने परिवार का नाम और ताकत का प्रदर्शन करना परमा को पसंद है। परमा के दादा अगला चुनाव लड़ने वाले हैं। अपने दादा को चुनाव जिताना परमा का एकमात्र उद्देश्य है। इसके लिए वह कुछ भी कर सकता है।

( शेष कहानी पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करें)


PR


जोया (परिनीति चोपड़ा) की उम्र भी बीस के आसपास है। वह एक राजनीतिक परिवार से है। एमएलए बनना उसका सपना है। परिवार में इकलौती लड़की होने के कारण उसे खूब लाड़-प्यार मिला है, लेकिन वह बिगड़ैल नहीं है। वह साहसी है, लेकिन साहस और बेवकूफी के अंतर से अच्छी तरह परिचित है। वह व्यावहारिक है, लेकिन कभी-कभी अपने दिल की बात भी सुन लेती है।

नफरत से जलते शहर में शक्ति और वर्चस्व की इस लड़ाई में दोनों के बीच प्रेम पनपता है।

निर्देशक के बारे में
हबीब फैजल ने यशराज फिल्म्स के लिए कई फिल्मों में स्क्रीनप्ले और संवाद लिखने का काम किया है। झूम बराबर झूम (2007), बैंड बाजा बारात (2010) और लेडिस वर्सेस रिकी बहल (2011) इनमें प्रमुख हैं। हबीब चर्चा में तब आए जब उन्होंने दो दूनी चार (2010) जैसी उम्दा फिल्म लिखी। ज्यादातर लेखकों की ख्वाहिश रहती है कि वह अपनी लिखी हुई कहानी/स्क्रिप्ट पर फिल्म निर्देशित करे और ‘इश्कजादे’ से हबीब की यह इच्छा पूरी हुई। फिल्म के ट्रेलर उम्मीद जगाते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रेड 2 हो गई हिट, अजय देवगन की फिल्म 150 करोड़ क्लब की ओर

वेरी पारिवारिक सीजन 2 का पहला एपिसोड हुआ रिलीज, विचित्रताओं और आवागमन का मनाया जाएगा जश्न

मशहूर कॉमेडियन राकेश पुजारी का निधन, हार्ट अटैक की वजह से 33 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुझे वो आंसू याद रहेंगे, विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद इमोशनल हुईं अनुष्का शर्मा

जब इमरान खान का ऑटोग्राफ लेने पहुंचे शाहरुख खान, पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने लगा दी फटकार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा