कल किसने देखा

Webdunia
निर्माता : वासु भगनानी
कहानी-निर्देशन : विवेक शर्मा
गीत : समीर
संगीत : साजिद-वाजिद
कलाकार : जैकी भगनानी, वैशाली देसाई, ऋषि कपूर, अर्चना पूरनसिंह, इरफान खान, जावेद जाफरी, विशेष भूमिका में - जूही चावला, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त


बीवी नं. 1, कुली नं 1, हीरो नं. 1 जैसी फिल्म बनाने वाले निर्माता वासु भगनानी ‘कल किसने देखा’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के जरिए वासु अपने बेटे जैकी भगनानी को लांच कर रहे हैं। वैशाली देसाई ‘कल किसने देखा’ की नायिका हैं, जो मनमोहन देसाई की रिश्तेदार हैं।

अपने बेटे की फिल्म का आकर्षण बढ़ाने के लिए वासु ने बॉलीवुड में स्टार्स के साथ अपने संबंधों को भुनाया है। शाहरुख, अभिषेक, संजय दत्त, जूही चावला जैसे कलाकार इस फिल्म में संक्षिप्त भूमिका में नजर आएँगे।

फिल्म की कहानी है निहालसिंह की, जो चंडीगढ़ का रहने वाला है। जैकी सीधा-सादा लड़का है, जो बोलता बहुत है, प्रश्न बहुत पूछता है और हमेशा नई चीजें बनाता रहता है। उसका दिमाग बहुत तेज है। उसकी माँ का सपना है कि वह देश के सबसे बड़े विज्ञान के कॉलेज में पढ़ाई करे।

आखिर निहाल को मुंबई स्थित उस कॉलेज में प्रवेश मिल जाता है। मुंबई और कॉलेज की दुनिया उसके लिए अनोखी है। नए लोगों से मुलाकात, नई चुनौतियाँ उसे अच्‍छी लगती है।

IFM
कॉलेज में शुरुआत में उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। सीनियर उसकी रैगिंग लेते हैं। जिन लड़कियों को वह पसंद करता है, वो उसका अपमान करती हैं। निहाल को मीशा अच्छी लगती है, लेकिन मीशा की निहाल में बिलकुल भी रुचि नहीं है। मीशा अक्खड़ और घमंडी लड़की है।

धीरे-धीरे कॉलेज में निहाल की लोकप्रियता बढ़ने लगती है। अपने तेज दिमाग से वह प्रोफेसर्स का प्रिय विद्यार्थी बन जाता है वहीं दूसरी ओर उसके स्मार्ट लुक से लड़कियाँ उसकी ओर आकर्षित होने लगती हैं। मीशा को यह सब पसंद नहीं आता।

एक दिन निहाल को महसूस होता है कि मीशा खतरे में है। वह उसकी जिंदगी बचाता है, लेकिन उसका राज खुल जाता है। टेलीविजन और अखबारों में एक ही खबर रहती है- चंडीगढ़ का निहाल भविष्य देख सकता है।

IFM
मीशा की नफरत प्यार में बदल जाती है और दोनों के बीच रोमांस शुरू हो जाता है। निहाल को लगता है कि उसे सब कुछ मिल गया है, लेकिन उसकी आगे की राह आसान नहीं है।

निहाल के भविष्य में झाँकने वाली ताकत का इस्तेमाल कोई और अपने स्वार्थ के लिए करना चाहता है। क्या निहाल पहले से ही यह जान पाएगा? क्या है उसकी किस्मत में? ... कल किसने देखा?
Show comments

कभी शाहरुख खान के साथ सिगरेट शेयर करते थे मनोज बाजपेयी, एक्टर ने थिएटर के दिनों को किया याद

Prithviraj Kapoor ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में किया राज

Maharaj से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे आमिर खान के बेटे Junaid Khan, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Pushpa 2 The Rule का दूसरा गाना Angaaron The Couple Song हुआ रिलीज

इमरान खान ने बताई अवंतिका संग तलाक की वजह, बोले- जब मैं मुश्‍किलों का सामना कर रहा था...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें