गुमनाम : द मिस्ट्री

Webdunia
PR
निर्माता : शुबीर एस. मुखर्जी
निर्देशक : नीरज पाठक
संगीत : नदीम-श्रवण
कलाकार : डीनो मोरिया, महिमा चौधरी, सुमन रंगनाथन, गोविंद नामदेव

रिया (महिमा चौधरी) एक मॉडल है और फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहती है। फिलहाल वह म्यूजिक वीडियो में काम करती है। एक दिन शूटिंग के दौरान स्टंटमैन देव (डीनो मोरिया) उसकी जान बचाता है। दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है जो धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।

ऋष ि ( मदन) एक कास्टिंग डॉयरेक्टर है और उसे एक फिल्म में नायिका की तलाश है। उसकी मुलाकात रिया से होती है और वह रिया को नायिका बनने का ऑफर देता है। उसकी एक शर्त है कि वह अगले ही दिन शिमला पहुँचकर फिल्म के निर्देशक मुनी (गोविंद नामदेव) से मुलाकात करें।
PR

रिया कोई निर्णय नहीं ले पाती, लेकिन देव उसका उत्साह बढ़ाता है। देव के कहने पर वह अगले दिन शिमला पहुँच जाती है। रिया की खूबसूरती से मुनी बेहद प्रभावित होता है और फिल्म में नायिका बनने का प्रस्ताव देता है।
रिया के साथ कुछ रहस्यमयी घटनाएँ घटने लगती हैं। अगले दिन उसका स्क्रीन टेस्ट लिया जाता है और वो कैसेट शिमला में रहने वाली एक अमीर महिला रेमन (सुमन रंगनाथन) को दिया जाता है। मुनी और उसके लोगों का व्यवहार रहस्य को और गहराता है। रिया इनसे कैसे निपटती है, यह फिल्म का सार है।
Show comments

हीरो नहीं, शेफ अजय देवगन: काजोल ने बताया किचन का राज, पढ़कर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाओगे

बिकिनी टॉप में नोरा फतेही का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा किया हाई

परम सुंदरी रिव्यू: सिद्धार्थ-जाह्नवी की केमिस्ट्री और खूबसूरत लोकेशन भी नहीं बचा पाई कमजोर कहानी को

शमिता शेट्टी ने राकेश बापट संग ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों खत्म हुआ रिश्ता

धर्मेन्द्र के हाथों जब चीते की गई जान कर्तव्य की शूटिंग के दौरान

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर