तो बात पक्की

Webdunia
PR
निर्माता : रमेश एस. तौरानी
निर्देशक : केदार शिंदे
संगीत : प्रीतम
कलाकार : तब्बू, शरमन जोशी, वत्सल सेठ, युविका चौधरी, अयूब खान

लंबे समय बाद तब्बू अपने प्रशंसकों को ‘तो बात पक्की’ में दिखाई देंगी। इस बार वे कॉमेडी करती नजर आएँगी।

राजेश्वरी (तब्बू) मुँहफट महिला है। जो दिल में आया बोल दिया। लोगों को बुरा लगे तो लगे। इसके बावजूद वह अभी तक किसी बड़ी मुसीबत में नहीं फँसी। राजेश्वरी का पति सुरिंदर (अयूब खान) बहुत ही सीधा है। वह और उसके दो बच्चे राजेश्वरी की तानाशाही सहते हैं। और कोई रास्ता भी उनके पास नहीं है। राजेश्वरी जो चाहती है वो उसे मिलता है।

PR
राजेश्वरी अपनी छोटी बहन निशा (युविका) के लिए दूल्हा ढूँढ रही है। उसकी खास शर्तें हैं। लड़का सक्सेना होना चाहिए। उसके पास अच्छा जॉब होना चाहिए और वह दहेज विरोधी हो।

इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का स्टुडेंट राहुल सक्सेना (शरमन जोशी) उनके घर किराएदार बनकर आता है। राजेश्वरी को उसमें सारी खूबियाँ नजर आती हैं। उसकी नौकरी लगने ही वाली है। राजेश्वरी अपनी बहन निशा और राहुल को नजदीक लाने की पूरी कोशिश करती है। उसकी मेहनत रंग लाती है। निशा को राहुल से और राहुल को निशा से प्यार हो जाता है।

राजेश्वरी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता है और वह उनकी शादी की घोषणा करती है। तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। इसी बीच राजेश्वरी के घर युवराज सक्सेना (वत्सल सेठ) नामक नौजवान आता है।

युवराज अविवाहित है। हैंडसम है। एक बड़ी कंपनी में जूनियर मैनेजर है। कंपनी ने उसे कार दी है और जल्दी ही मकान भी देने वाली है। सबसे बड़ी बात वो सक्सेना है। राजेश्वरी को अपनी बहन के लिए युवराज ज्यादा उपयुक्त लगता है।

PR
इसके बाद फिल्म में एक के बाद एक हास्यास्पद परिस्थितियाँ निर्मित होती हैं। निशा को राहुल से दूर करने और युवराज के नजदीक लाने की पूरी कोशिश राजेश्वरी करती है। लेकिन राहुल भी कच्चा खिलाड़ी नहीं है। राजेश्वरी की हर चाल का उसके पास तोड़ है।

आखिर में कौन कामयाब होता है इसका जवाब मिलेगा ‘तो बात पक्की’ में।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, जानिए इस बार कौन-कौन सेलेब्स आएंगे नजर!

डेब्यू सीरीज मंडला मर्डस की सक्सेस पर वाणी कपूर बोलीं- दुनियाभर से मिला प्यार ही सबसे बड़ा इनाम है

शॉर्ट ड्रेस पहन पूल में उतरीं दिशा पाटनी, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग

धनश्री ने चहल से तलाक के बाद किए चौंकाने वाले खुलासे, 'अरे भाई, व्हाट्सऐप कर देता'

डिंपल यादव को स्वरा भास्कर ने बताया अपना क्रश, बोलीं- हम सभी बाइसेक्सुअल होते हैं...

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर