मुझसे फ्रेंडशिप करोगे

दिमाग के स्क्रू को ढीला करने वाली कहानी

Webdunia
बैनर : वाय फिल्म्स
निर्माता : आशीष पाटिल
निर्देशक : नुपूर अष्ठाना
संगीत : रघु दीक्षित
कलाकार : साकिब सलीम, सबा आजाद, निशांत दाहिया, तारा डिसूजा
रिलीज डेट : 14 अक्टोबर 2011

PR


राहुल सरीन (निशांत दहिया) एक रॉक स्टार है। लड़कियां उस पर जान छिड़कती हैं, लेकिन उसकी किसी से दोस्ती करने में कोई रूचि नहीं है। विशाल (सकीब सलीम) और हॉकी उसके दो दोस्त हैं जो राहुल की कार, मकान और यहां तक कि उसका फेस बुक प्रोफाइल तक यूज कर लेते हैं।

फोटोग्राफी की शौकीन प्रिटी सेन (सबा आजाद) को लड़कों से नफरत है। खासतौर पर विशाल को तो वह बिलकुल पसंद नहीं करती है। यदि उसका बस चले तो अपनी लाइफ से वह विशाल नामक इंसान को ही हटा दे। राहुल के गाए गाने उसे जरूर अच्छे लगते हैं।

विशाल एक घटिया शायर है, लेकिन सीक्रेट वाली बात यह है कि राहुल के लिए वही गीत लिखता है। प्रिटी से उसकी तू-तू-मैं-मैं होती रहती है और वह मालविका (तारा डिसूजा) पर मरता है। मालविका फैशन डिजाइन स्टुडेंट है और अपनी ड्रेसेस डिजाइन करती है। साथ ही वह बेहद खूबसूरत है। उसके माता-पिता विदेश में रहते हैं और प्रिटी उसकी सबसे अच्छी दोस्त है।

इन सबकी कड़ी जुड़ी है फेस बुक से। किसी को आप चाहते हैं तो अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए यह बेहतरीन माध्यम है। यह काम आप अपनी पहचान छिपाकर भी कर सकते हैं। तो विशाल जो है वो राहुल बन जाता है और प्रिटी बन जाती है मालविका, अपनी इस जाली पहचान से वे फ्रेंडशिप करते हैं। चैट करते हैं। लेकिन झूठी पहचान के जरिये आप कितने दिनों तक सच्चा प्यार कर सकते हैं? इस जाली पहचान से कहानी ऐसी उलझती है कि दिमाग के स्क्रू को ढीला कर देती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मासूम- द नेक्स्ट जेनरेशन को लेकर शेखर कपूर बोले- पहचान और घर के बारे में एक गहरी भावनात्मक यात्रा

कॉमेडियन नहीं डांसर बनना चाहती थीं भारती सिंह, सुदेश लहरी ने दिया था पहला ब्रेक

फेमस एडल्ट स्टार काइली पेज का 28 साल की उम्र में निधन, परिवार अंतिम संस्कार के लिए जुटा रहा फंड

दीपिका पादुकोण ने फिर रचा इतिहास, वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं पहली भारतीय स्टार

पाकिस्तानी सेलेब्स को 24 घंटे के अंदर फिर लगा झटका, भारत में दोबारा‍ बैन हुए सोशल मीडिया अकाउंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म