गांव के चुनाव में माया सिंह की भरपूर मदद अभय करता है, लेकिन मायासिंह उसे धोखा देती है और अजय अपने दोस्तों और चाहने वालों को खो बैठता है। दूसरी ओर अजय अपने व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी धरम पर खूब विश्वास करता है, धरम धोखा देता है और उसे बहुत नुकसान होता है।
राजनीति और पुलिस के षड्यंत्र का शिकार अभय होता है और अजय व्यावसायिक दुश्मनी का। दोनों की जिंदगी काफी मेल खाती है। अभय की तरह अजय को भी दोस्त, प्यार, रिश्ते और महत्वाकांक्षा के बीच से चुनाव करना है। क्या अजय और अभय के बीच कोई रिश्ता है? क्या वे यह बात जानेंगे? क्या उनकी जिंदगी एक-दूसरे से मेल खाती है तो उनका तकदीर भी एक जैसी होगी? इन सवालों के जवाब मिलेंगे रक्तबीज में।