स्ट्रेट : एक टेढ़ी-मेढ़ी लव स्टोरी

Webdunia
PR
निर्माता : आई ड्रीम प्रोडक्शन
निर्देशक : पार्वती बालगोपालन
संगीत : सागर देसाई
कलाकार : विनय पाठक, गुल पनाग, सिद्धान्त मक्कड़, अनुज चौधरी, अचला सचदेव, केतकी दवे, रसिक दवे

लंदन में गेलॉर्ड नामक एक भारतीय रेस्टॉरेन्ट है। इसके मालिका का नाम पीनू है, जो भारतीय मूल का है। पीनू बहुत ही सीधा-सादा व दिल का बहुत ही अच्छा है इंसान है, लेकिन उसकी कई उलझनें हैं।

वह अर्न्तमुखी है और उसका एक भी दोस्त नहीं है। उसका एक भाई है, जिसका नाम रजत है। रजत का स्वभाव पीनू के बिलकुल विपरीत है। वह एक बैण्ड का मुख्य गायक है। दोनों भाई आपस में बहुत प्यार करते हैं।

PR
एक दिन एक युवा भारतीय कमलेश पीनू के रेस्टॉरेन्ट में कॉमेडियन की जॉब के लिए आता है। पीनू उसे मना कर देता है, लेकिन बाद में वो उसे इस शर्त पर रखता है कि वह बतौर कुक के काम करेगा और शाम को कॉमेडियन के रूप में दर्शकों का मनोरंजन भी करेगा। उसी दिन शाम को रेणु नाम की लड़की को बतौर कैशियर पीनू नौकरी पर रखता है। रेणु भी भारतीय है और कला विषय की छात्रा है।

नाटकीय अंदाज में पीनू का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। रेणु और कमलेश के उम्दा काम की वजह से पीनू का गेलॉर्ड रेस्टॉरेन्ट मशहूर हो जाता है। विचारों में काफी असमानता होने के बावजूद रेणु और कमलेश के बीच दोस्ती हो जाती है, जबकि दूसरी ओर पीनू अपने अंदर बदलाव महसूस करता है। उसे एक नया डर सताने लगता है कि शायद वो गे है।

PR
क्या पीनू गे है?
उसके डर, खुद से उसका संघर्ष, उसकी अपनी उलझने हैं। कैसे वो उनसे बाहर आता है?
ऐसी ही पीनू से जुड़ी हरकतों की कहानी है फिल्म ‘स्ट्रेट’ की।
Show comments

'हैरी पॉटर' एक्ट्रेस एमा वॉटसन की ड्राइविंग पर 6 महीने का बैन, लाखों का जुर्माना भी लगा

गोल्ड स्म‍गलिंग केस में बुरी फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, एक साल की हुई सजा

अहान पांडे-अनीत पड्डा के इंटीमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, सैयारा को मिला यह सर्टिफिकेट

रवि किशन को जान से मारना चाहते थे पिता, 17 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म