हाईवे की कहानी

Webdunia
बैनर : नाडियाडवाला ग्रेंडसन एंटरटेनमेंट, यूटीवी मोशन पिक्चर्स, विंडो सीट फिल्म्स
निर्माता : इम्तियाज अली, साजिद नाडियाडवाला
निर्देशक : इम्तियाज अली
संगीत : ए.आर. रहमान
कलाकार : रणदीप हुडा, आलिया भट्ट
रिलीज डेट : 21 फरवरी 2014

PR


हाईवे कहानी है एक लड़की की। एक शहरी लड़की, जो युवा है और जीवन के हर क्षण का मजा लेती है। वह एक रात हाईवे पर अपने मंगेतर के साथ है। वे चार दिनों बाद शादी करने वाले हैं। अचानक गहनों और फूलों की दुनिया से दूर उसका सामना कठोर क्रूरता से होता है। देहाती अपराधियों का एक सूमह उसका अपहरण कर दूर ले जाता है।

PR

गैंग उस लड़की को लेकर दहशत में आ जाता है। वह एक बड़े उद्योगपति की बेटी है। सत्ता के गलियारों में उसके परिवार के सम्पर्क हैं, ऐसे में फिरौती मांगने का सवाल ही नहीं है। उन्हें लगता है कि उस लड़की का अपहरण कर वे बरबाद हो गए हैं। गिरोह का मुखिया लड़की को वापस भेजने के लिए तैयार नहीं है। उसकी नीति है कि जो भी होगा देखेंगे।

PR

दिन गुजरते हैं। ये दिन उस लड़की के लिए आतंक से भरे साबित होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता है परिदृश्य में बदलाव आने लगता है। लड़की को सूरज का उदय होना और डूबना अच्छा लगता है। हवा में उसे परिवर्तन महसूस होता है। उसे लगता है कि वह भी अब बदल गई है।

PR

धीरे-धीरे अपहरणकर्ता और उसकी शिकार लड़की के बीच एक अजीब सा बंधन विकसित होने लगता है, लेकिन वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं। अपने जीवन में पहली बार लड़की इस कैद में अपने आपको आजाद महसूस करने लगती हैं। लड़की उस जगह लौटना नहीं चाहती जहां से वह आई हैं। वह वहां भी नहीं पहुंचना चाहती जहां उसे ले जाया जा रहा है। वह चाहती है कि यह यात्रा कभी नहीं खत्म हो।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में पलक तिवारी का सुपर सिजलिंग लुक, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

फोर मोर शॉट्स प्लीज 4 से लेकर फर्जी सीजन 2 तक, फैंस कर रहे इन 5 वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार

एक्शन-कॉमेडी फिल्म में दिखेगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड झन्नाटेदार अवतार, अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने कही यह बात

शुरू होने जा रहा इंडियाज गॉट टैलेंट का ऑडिशन, जानिए कब और कहां दे सकेंगे ऑडिशन

वॉर 2 की रिलीज का काउंटडाउन शुरू, मेकर्स ने नए पोस्टर में दिखाई रितिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर की झलक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म