1920 : रहस्यमय घर की कहानी

Webdunia
PR
निर्माता : सुरेन्द्र शर्मा, भागवती गबरानी, अमिता बिष्नोई
निर्देशक : विक्रम भट्ट
गीत : समीर
संगीत : अदनान सामी
कलाकार : रजनीश दुग्गल, अदा शर्मा, राज जुत्शी, विपिन शर्मा, वल्लभ व्यास, आशीष प्रधान

बात 1920 की है। एक बहुत बड़ा घर है, जिसमें कुछ रहस्य दफन हैं। इसे श्रापित घर भी कहा जाता है। पिछले कुछ वर्षों में जिसने भी इसे खरीदकर तोड़ने का निर्णय लिया, उसकी रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। कहा जाता है कि इस घर में कोई ‍भी टिक नहीं पाता।

अर्जुन (रजनीश दुग्गल) और उसकी पत्नी लीसा (अदा शर्मा) इस घर में आते हैं। अर्जुन इस घर को तोड़कर यहाँ एक होटल बनाना चाहता है। अचानक अर्जुन और लीसा के साथ अजीबोगरीब घटनाएँ होने लगती हैं।

PR
घटनाएँ कुछ इस तरह घटित होती हैं कि अर्जुन और लीसा एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं। इस मामले में लीसा एक पादरी और अर्जुन अपने डॉक्टर दोस्त पर भरोसा करता है। दोनों में से कोई भी पति-पत्नी की समस्या को सुलझा नहीं पाता।

वो घर चुपचाप दोनों को देखता रहता है, मानो उसमें जीवन है। अर्जुन और लीसा केवल इसलिए बचे हुए हैं क्योंकि कभी दोनों के बीच प्यार था और ये प्यार ही दोनों को बचा सकता है। क्या होता है दोनों के साथ, जानने के लिए देखिए ‘1920’।
Show comments

18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी 9 फिल्में, 'सैयारा' से 'निकिता रॉय' तक है जबरदस्त लाइनअप

पलक तिवारी-ठाकुर अनूप सिंह की रोमियो एस3 का होने जा रहा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म

सैयारा की रिलीज से पहले अनीत पड्डा ने लिखा भावुक नोट, मैं एक इंसान से मिली जिसका नाम मोहित सूरी था...

'बिग बॉस' का ऑफर ठुकरा चुकी हैं सलमान खान की ये एक्ट्रेस, बोलीं- बेकार बात मुझे बर्दाश्त नहीं होती...

20 दिन लद्दाख में और 8 दिन ठंडे पानी में शूट करेंगे सलमान खान, बैटल ऑफ गलवान में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे सलमान खान

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म