अक्सर 2 की कहानी

Webdunia
निर्माता : नरेन्द्र बजाज, चिराग बजाज
निर्देशक : अनंत नारायण महादेवन
संगीत : मिथुन
कलाकार : ज़रीन खान, गौतम रोडे, लिलेट दुबे, अभिनव शुक्ला, मोहित मदन 
रिलीज डेट : 6 अक्टूबर 2017 


 
बुजुर्ग अरबपति श्रीमती खंबाटा की गवर्नेस की रहस्मय परिस्थितियों में मौत हो जाती है। उनके पैसों की देख-रेख करने वाले मैनेजर पैट को इस खाली स्थान को भरने के लिए कहा जाता है। पैट को उम्मीद नहीं थी कि खूबसूरत शीना रॉय इस पद के लिए आवेदन करेंगी। श्रीमती खम्बाटा एक उम्रदराज महिला चाहती थी, लेकिन पैट के कहने पर वे शीना को मौका देने के लिए तैयार हो जाती हैं। 
 
शीना को पता नहीं है कि उसे चुनने में पैट का स्वार्थ है। वह अब इस एहसान का फायदा उठाना चाहता है। यदि शीना उसका कहा नहीं मानती तो उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। शीना उसे अपने बॉयफ्रेंड रिक्की की दुर्दशा के बारे में नहीं बताती जो इस समय खराब दौर से गुजर रहा है। उसे बचने के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। 


 
बहुत विरोध के बावजूद भी शीना को पैट की कामुक प्रवृत्ति का शिकार बनना पड़ता है। पैट सोचता है कि उसकी लेडी-किलर इमेज के कारण ही शीना उसकी तरफ आई है, लेकिन अचानक वह अपने आपको एक ऐसे घोटाले में पाता है जिसकी वजह से उसकी जिंदगी और करियर दांव पर लगे हुए हैं। 
 
शीना उसे खम्बाटा के बारे में ऐसी बात बताती है कि पैट की रातों की नींद उड़ जाती है। शीना के रहस्योद्‍घाटन की जब वह सच्चाई पता लगाता है तो उसे एक और झटका लगता है। 

जैसे-जैसे फिल्म क्लाइमैक्स की ओर बढ़ती है, पैट, शीना, खम्बाटा, रिक्की अपने आपको निर्णायक क्षणों में पाते हैं। एक गलत कदम उनको मार सकता है तो एक सही कदम उन्हें करोड़पति बना सकता है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख