Dharma Sangrah

भुज द प्राइड ऑफ इंडिया: मूवी प्रिव्यू

Webdunia
मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (14:55 IST)
निर्माता : भूषण कुमार, गिन्नी खनूता, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक, बनी
निर्देशक : अभिषेक दुधैया 
कलाकार : अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, एमी विर्क, नोरा फतेही, शरद केलकर, प्रणिता सुभाष, इहाना ढिल्लन
संगीत: तनिष्क बागची, गौरव दासगुप्ता, लिजो जॉर्ज डीजे चीता, आर्को 
रिलीज डेट : 13 अगस्त 2021 (डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर) 
 
भुज द प्राइड ऑफ इंडिया मार्च 2019 में अनाउंस हुई थी। मार्च 2020 तक फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी थी, लेकिन भारत में लॉकडाउन लगने के कारण काम अटक गया। आठ महीने बाद नवंबर 2020 में इस फिल्म का वॉर सीक्वेंस फिल्मा कर इसे पूरा किया गया। वैसे तो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन भारत में कोविड-19 की स्थिति को देख निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया। 

 
कहानी: 
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित एक युद्ध फिल्म है। यह मूवी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, भुज हवाई अड्डे के तत्कालीन प्रभारी IAF स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन से प्रेरित है। युद्ध के दौरान, भुज में भारतीय वायुसेना की हवाई पट्टी नष्ट हो गई थी। इसके बाद, IAF स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक के नेतृत्व में 300 स्थानीय महिलाओं ने एयरबेस के पुनर्निर्माण के लिए वीरतापूर्वक काम किया। इस कार्य ने न केवल देश का मनोबल बढ़ाया, बल्कि भारत को युद्ध जीतने में भी मदद की। वास्तविक नायकों की कहानी से प्रेरित यह फिल्म न केवल सशस्त्र बलों, बल्कि युद्ध जीतने में मदद करने वाली आम महिलाओं द्वारा दिखाई गई अपार बहादुरी की याद दिलाती है। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण अध्याय है जिसे हर भारतीय को याद रखना चाहिए। 
 
परिणिति-कृति-जैकलीन के इंकार के बाद चुना गया नोरा को 
नोरा आमतौर पर फिल्मों में आइटम डांस करती नजर आती हैं। वे कमाल की डांसर हैं। कम लोग जानते हैं कि भुज में नोरा का महत्वपूर्ण रोल है। टीम ने यह बात छिपाकर रखी है। शायद दर्शकों को चौंकाना चाहते हों। सूत्रों का कहना है "सोनाक्षी सिन्हा फिल्म की नायिका हैं। जब दूसरी मुख्य भूमिका निभाने के लिए एक और हीरोइन की जरूरत पड़ी तो परिणीति से बात की गई। परिणीति चोपड़ा को जब पता चला कि उनकी भूमिका सोनाक्षी की तुलना में छोटी है तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। तब फिल्म के निर्माताओं ने कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडीज जैसी अभिनेत्रियों से संपर्क किया, दोनों सोनाक्षी के लिए दूसरी भूमिका नहीं निभाना चाहते थे।'
 
आखिरकार नोरा को लिया गया। नोरा ने फिल्म में एक डांसर का रोल अदा किया है। यह लड़की पाकिस्तान में है और वह वास्तव में भारतीय सेना के लिए एक जासूस के रूप में काम करती है। वह एक रॉ एजेंट है जो पड़ोसी देश में काम करती है और भारत को अपना बचाव करने में मदद करती है।

स्पेशल गरबा सांग 
फिल्म के गाने भी रिलीज हुए हैं। गुजरात को देखते हुए स्पेशल गरबा सांग भी फिल्म में जोड़ा गया है। इसे सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

YRF की एक्शन-रोमांस मूवी में विलेन बनेंगे ऐश्वर्या ठाकरे, अहान पांडे से होगी भिड़ंत

राजकुमार हिरानी ने अपने ऑफिस में क्यों लगाई थी चार्ली चैपलिन की मूर्ति?

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं सोनम कपूर, पिंक कलर की ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

यूट्यूब सीरीज 'परफेक्ट फैमिली' के साथ प्रोडक्शन में कदम रख रहे पंकज त्रिपाठी

गोल्डन साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजलियां, देखिए एक्ट्रेस का रॉयल ट्रेडिशनल लुक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख