आयलैंड सिटी की कहानी

Webdunia
निर्माता : नीना लथ गुप्ता 
निर्देशक : रूचिका ओबेरॉय
संगीत : सागर देसाई
कलाकार : विनय पाठक, अमृता सुभाष, तनिष्ठा चटर्जी, चंदन रॉय सान्याल, समीर कोचर 
रिलीज डेट : 2 सितम्बर 2016 
 
फिल्म में मुंबई में आधारित तीन कॉमिक-ड्रामेटिक कहानियां दिखाई गई हैं। पहली एक ऑफिस वर्कर की है जिसे ऑफिस का 'फन कमिटी अवॉर्ड' मिला है। जिसके तहत उसे एक पूरा दिन मजा करने को मिलता है। वह अपने ऑफिस का आराम छोड़कर नहीं जाना चाहता परंतु वह जाता है। उसे जो मजा करने को कहा है वह पूरा करना है और ऐसा न करना जैसा कोई ऑप्शन नहीं। 
दूसरी कहानी एक परिवार के तानाशाह टाइप मुखिया अनिल की है। अनिल अस्पताल में भर्ती है और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। रिलैक्स होने के लिए परिवार वाले एक टीवी खरीदते हैं जो अनिल के आदेश के अनुसार नामुमकिन था। अब हर दिन परिवार एक धारावाहिक देखता है जिसका हीरो पुरूषोत्तम एक बढ़िया आदमी है और परिवार की देखभाल बहुत अच्छे से करता है। इसी बीच खबर आती है कि अनिल की हालात में सुधार है और वह घर आने के लिए तैयार है। क्या उन्हें पुरूषोत्तम वाला धारावाहिक देखना बंद करना होगा? 
 
तीसरी कहानी आरती की है जिसे उसके दैनिक काम उसे मशीनी बना रहे हैं और उसकी सेंसिटिविटी खत्म हो रही है। इससे उसके अंदर एक तरह की उथलपुथल जन्म लेती है और उसका ठीक से बोलना खत्म होने लगता है। वह लोगों से बात नहीं कर पाती। एक दिन उसे बहुत ही भावनात्मक खत आता है और हर चीज बदल जाती है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Caps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

Ramayana में रावण की बहन का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह, कभी सूर्पनखा को जाना जाता था सबसे सुंदर महिला के रूप में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख