125 करोड़ लोगों के देश में शक्ति हासिल करने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। फिल्म 'मदारी' में प्रतीक के रूप में एक मदारी और जमूरे के रिश्ते को दिखाया गया है। मदारी के हाथ में डमरू होता है जो शक्ति का प्रतीक है। डमरू की आवाज पर जमूरा नाचता है। लेकिन क्या हो जब डमरू को बजाने वाले हाथ बदल जाएं? यह एक आम आदमी के हाथ आ जाए। मदारी एक सामाजिक थ्रिलर है जो भारत में मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाती है।