Shaitaan movie preview: अजनबी बना शैतान, आफत में पड़ गई जान

समय ताम्रकर
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (06:39 IST)
अजय देवगन की शैतान एक हॉरर थ्रिलर फिल्म है और इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों में उत्साह पैदा कर दिया है। ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस भी मिला है। 
 
क्या शैतान (2024) रीमेक है? 
शैतान 2023 की गुजराती हॉरर फिल्म वश की रीमेक है, जिसे कृष्णदेव याग्निक ने लिखा और निर्देशित किया था। 
 
शैतान की कहानी क्या है? 
एक अनजान व्यक्ति मोबाइल चार्ज करने के बहाने एक घर में घुसता है और थोड़ी देर में अजीब हरकतें करने लगता है। घर का मालिक, जो अपनी पत्नी और बेटी के साथ रहता है, उस अजनबी को घर से निकलने के लिए कहता है तो वह तैयार नहीं होता। उस पर जोर जबरदस्ती का प्रभाव नहीं होता क्योंकि अजनबी ने परिवार की युवा बेटी जान्हवी पर एक बुरा जादू कर उसे वश में कर लिया है। जान्हवी उस अजनबी का हर कहना मानती है। जान्हवी चाय पाउडर खाने से लेकर अपने पिता पर हमला करने तक, उसकी हर आज्ञा का पालन करना शुरू कर देती है। जैसे-जैसे परिवार इस संकट से बचने का प्रयास करता है, रात धीरे-धीरे भयावह होती जाती है। कैसे उस अजनबी से छुटकारा मिलेगा? कैसे जान्हवी उसके वश से छूटेगी? इन बातों के जवाब फिल्म में मिलते हैं। 
 
शैतान की स्टारकास्ट क्या है? 
शैतान में अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
 
शैतान के निर्देशक कौन है? 
शैतान (2024) का निर्देशन विकास बहल ने किया है, जिन्होंने इसके पहले क्वीन, शानदार, गुडबाय और गणपथ निर्देशित की है। 
 
शैतान की रिलीज डेट क्या है? 
शैतान 8 मार्च 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। 
 
शैतान की निर्माता, गीतकार, संगीतकार कौन हैं? 
शैतान का निर्माण जियो स्टूडियोज़, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज़ के बैनर तले बनाया गया है। शैतान के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत, अभिषेक पाठक हैं। फिल्म के गीत कुमार ने लिखे हैं और संगीत अमित त्रिवेदी का है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख