तेरा सुरूर की कहानी

Webdunia
बैनर : टी-सीरिज़ सुपर कैसेट्स इंडस्ट्री लि., एचआर म्युजिक
निर्माता : भूषण कुमार, विपिन रेशमिया, सोनिया कपूर  
निर्देशक : शॉन अरान्हा 
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : हिमेश रेशमिया, फराह करीमी, कबीर बेदी, मोनिका डोगरा, नसीरुद्दीन शाह, शेखर कपूर 
रिलीज डेट : 11 मार्च 2016 
तेरा सुरूर एक थ्रिलर मूवी है। आइए मिलते हैं इसके खिलाड़ियों से.. . 
 
रघु (हिमेश रेशमिया) 
अपराध की दुनिया में वह हत्यारे के रूप में जाना जाता है। कम बोलता है और काम पूरा करता है। अपने परिवार को लेकर इमोशनल है। एक अच्छा बॉयफ्रेंड और बेटा है। सही का साथ देता है चाहे अंडरवर्ल्ड की बात हो। हालांकि उसकी असलियत कोई नहीं जानता। 
 
तारा (फराह करीमी) 
तारा को उसकी मां ने पाल-पोसकर बढ़ा किया है। भावुक है और सदैव दिल की बात मानती है। एक रॉक बैंड में गायिका और गिटारिस्ट है। इंटरनेट पर बने अपने दोस्त पर विश्वास करते हुए वह आयरलैंड जाती ‍है ताकि अपने बचपन के प्यार रघु से दूर रह सके। रघु से वह नाराज है और सब पर भरोसा करने का उसका स्वभाव उसे मुसीबत में डाल देता है। 
 
एए खान (कबीर बेदी)
कड़क पुलिस कमिश्नर। देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार। शख्सियत ऐसी कि देश में भर में सम्मान प्राप्त। कैसा भी केस हो, उसे सुलझाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। 

राजवीर कौल (शेखर कपूर) 
55 वर्षीय राजवीर, आयरलैंड में भारत के एम्बेसेडर हैं। देशभक्त, सकारात्मक और बुद्धिमान राजवीर कठिन परिस्थितियों का सामना करना अच्छी तरह जानते हैं। जिंदगी में हमेशा सच का साथ देते हैं। 
 
एले जार्डन (मोनिका डोगरा) 
डबलिन में एले एक जानी-मानी क्रिमिनल लॉयर हैं। जिंदगी को अच्छी तरह समझती हैं। कम उम्र में राजवीर से शादी की थी, लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि वह और राजवीर एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं। फौरन अलग हो गई। 
 
रॉबिन धर्मराज सैंटिनो (नसीरुद्दीन शाह) 
'बर्ड' के नाम से प्रसिद्ध। किसी भी जेल को तोड़कर निकलने में माहिर। कोई भी जेल रॉबिन को उसकी इच्छा के विरूद्ध कैद नहीं कर सकता। प्रोफेशनल क्रिमिनल, ड‍बलिन की जेल में सजा काट रहा है। सख्त और क्रूर। जरा-जरा सी बातों पर उत्तेजित हो जाता है। जेल में की गई कमाई अनाथों में बांट दी। 

तारा को रघु बेहद चाहता है। वह डबलिन एक मिशन पर जाता है जहां उसकी गर्लफ्रेंड को डबलिन पुलिस ने पकड़ रखा है। तारा के साथ षड्यंत्र रचा गया है। रघु को रॉबिन और राजवीर की मदद मिलती है। 

Anupamaa की राजनीति में एंट्री, BJP में शामिल हुईं रूपाली गांगुली

Heeramandi में इन पाकिस्तानी एक्टर्स को कास्ट करना चाहते थे भंसाली, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी थीं पहली पसंद

Heeramandi के सेट पर भंसाली ने अदिति राव हैदरी को रखा भूखा! एक्ट्रेस ने बताई वजह

रणबीर के बाद अब आलिया भट्ट भिड़ेंगी बॉबी देओल से, स्पाई फिल्म में करेंगी जबरदस्त एक्शन

Aamir Khan के माता-पिता नहीं चाहते थे एक्टर बने बेटा, कपिल शर्मा के शो में किया खुलासा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें