बधाई हो की कहानी

Webdunia
निर्माता: विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी, अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा 
निर्देशक : अमित रवीन्द्रनाथ शर्मा
संगीत : तनिष्क बागची, रोचक कोहली, कौशिक-आकाश-गुड्डू, सनी बावरा- इंदर बावरा 
कलाकार : आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, नीना गुप्ता, शीबा चड्ढा, सुरेखा सीकरी 
रिलीज डेट : 19 अक्टोबर 2018 


 
नकुल कौशिक (आयुष्मान खुराना) की उम्र होगी 25-26 बरस। वह अपने छोटे भाई पिता (गजराज राव) और मां (नीना गुप्ता) के साथ रहता है। एक दिन उसके पिता बताते हैं कि मेहमान आने वाला है। इसके पहले कि नकुल कुछ समझता उसे बताया जाता है कि नन्हा मेहमान आने वाला है। यानी कि नकुल की मां गर्भवती हैं। 
 
कहने को तो यह खुशखबरी है, लेकिन घर में भूचाल आ जाता है। नकुल बेहद शर्म महसूस करता है। उसके दोस्त-यार मजाक बनाते हैं। उसके पिता का मोहल्ले वाले मजाक उड़ाते हैं। मां तो शर्म के मारे किसी को मुंह ही नहीं दिखा पाती। नकुल की दादी (सुरेखा सीकरी) खरीखोटी सुनाती है। 
 
नकुल को दोहरी मार पड़ती है। उसकी गर्लफ्रेंड स्वीटी शर्मा (सान्या मल्होत्रा) जब यह बात अपनी मां (शीबा चड्ढा) को बताती है तो वह नकुल और उसके परिवार को घटिया मानते हुए अपनी बेटी को कहती है कि वह कभी भी उसकी शादी नकुल से नहीं करवाएगी। 
 
नकुल किस तरह से इस परिस्थिति का सामना करता है? कैसी हास्यास्पद परिस्थितियां निर्मित होती हैं? ये दिखाया गया है 'बधाई हो' में। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बैल की जगह खुद हल खींच रहे थे बुजुर्ग दंपति, सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

Ramayana Teaser OUT: भगवान राम बने रणबीर कपूर, रावण की पहली झलक देख दंग रह जाएंगे

बॉर्डर 2 से बाहर होने की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने लगाया विराम, फिल्म के सेट से शेयर किया वीडियो

मासूम- द नेक्स्ट जेनरेशन को लेकर शेखर कपूर बोले- पहचान और घर के बारे में एक गहरी भावनात्मक यात्रा

कॉमेडियन नहीं डांसर बनना चाहती थीं भारती सिंह, सुदेश लहरी ने दिया था पहला ब्रेक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख