तमाशा की कहानी

Webdunia
बैनर : यूटीवी मोशन पिक्चर्स, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट
निर्माता : साजिद नाडियाडवाला 
निर्देशक : इम्तियाज अली
संगीत : एआर रहमान
कलाकार : रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण 
रिलीज डेट : 27 नवम्बर 2015 
वेद कहानियों के बीच बड़ा हुआ है। उसका बचपन शिमला में बीता है जहां वह कहानी सुनने के लिए पैसे जमा करता था, यहां तक कि चुराता भी था। रामायण, हेलेन ऑफ ट्रॉय, लैला मजनू, हीर रांझा, अलादीन, रोमियो जूलियट... जैसी कई कहानियां उसने सुनी। कथाकार बताता था कि सभी कहानियां एक जैसी ही होती हैं। छोटे शहर में रहने वाला वेद कहानियों की दुनिया के लिए बना है। कारपोरेट दुनिया की चूहा दौड़ उसके बस की बात नहीं है।  

बहुत दूर, एक विदेशी टापू पर युवाओं के बीच उसकी मुलाकात तारा नामक लड़की से होती है और एक नई कहानी की शुरुआत होती है। वेद चाहता है कि तारा और उसकी कहानी एकदम अलग हो। वे फैसला करते हैं कि वे यह बात एक-दूसरे को कभी नहीं बताएंगे कि वे कौन हैं। अपने बारे में सिर्फ झूठ बोलेंगे। एक द्वीप पर घूमने जाएंगे और वापस आने के बाद दोबारा कभी नहीं मिलेंगे। लेकिन वे फिर मिलते हैं। 

सवाल यह है कि क्या वे अपनी कहानी को वैसा बना पाते हैं जैसा वे चाहते थे? क्या वेद साधारण अस्तित्व के बंधनों को तोड़, कारपोरेट जगत को छोड़ वैसा बन पाएगा जैसा तारा उसे देखती है। 

सारी दुनिया वेद और तारा के लिए एक मंच है। शिमला, दिल्ली, कोलकाता, जापान, को‍रसिका में उनका नाटक चलेगा। इस तमाशे में उल्लास, क्रोध, छलावा, हंसी, हार और जीत है। 

फिल्म बताती है कि आपमें कुछ खास है। उसे उपेक्षित ना करें। इस दुनिया में फिट होने के लिए अपने आप में बदलाव ना करें। अपने आपको एक मौका दे। 
Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें