फैन की कहानी

Webdunia
बैनर : यश राज फिल्म्स 
निर्माता : आदित्य चोपड़ा
निर्देशक : मनीष शर्मा
संगीत : विशाल-शेखर
कलाकार : शाहरूख खान, वाणी कपूर, इलियाना डीक्रूज, श्रेया पिलगांवकर 
रिलीज डेट : 15 अप्रैल 2016 
फैन कहानी है गौरव (शाहरुख खान) की। उम्र होगी 20 के आसपास। उसकी दुनिया मेगा मूवी स्टार आर्यन खन्ना (शाहरुख खान) के इर्दगिर्द घूमती है। आर्यन का गौरव बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह तो आर्यन को अपना भगवान मानता है। 

दिल्ली की गलियों से निकल कर गौरव पहुंच जाता है सपनों के शहर मुंबई में ताकि वह अपने 'भगवान' को जन्मदिन की बधाई दे सके। आखिरकार वह आर्यन का सबसे बड़ा 'फैन' जो है। दोनों की शक्ल भी थोड़ी मिलती-जुलती है। 

जब चीजे गौरव की योजना अनुसार नहीं होती है तो गौरव का अपने 'भगवान' के प्रति प्यार खतरनाक जुनून में बदल जाता है। वह अपनी सीमाएं भूल जाता है।  

गौरव और आर्यन के व्यक्तित्व को यह फिल्म खोलकर सामने रख देती है। ये दोनों भी नहीं जानते थे कि उनके अंदर क्या छिपा है। दर्शक सोच नहीं पाएंगे कि वे किसके प्रति हमदर्दी जताएं? किसका पक्ष लें। आखिरकार सभी सुपरस्टार्स भी इंसान हैं, लेकिन हम में से हर एक 'फैन' भी है। 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉक्स ऑफिस पर कम नहीं हुआ सैयारा का तूफान, साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

दुनिया की 90 खास महिलाओं में से एक बनीं दीपिका पादुकोण, 'द शिफ्ट' में मिली जगह

खलनायकी की दुनिया के बेताज बादशाह थे अमजद खान, इस किताब को पढ़कर बने शोले के गब्बर

कौन हैं रोशनी वालिया, अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में आएंगी नजर

करोड़ों की मालकिन कृति सेनन रहती हैं किराए के घर में, इस सुपरस्टार की हैं किराएदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन