नन्हे जैसलमेर : नन्हा प्रशंसक

समय ताम्रकर
निर्माता : के सेरा सेरा
निर्देशक : समीर कर्णिक
संगीत : हिमेश रेशमिया
कलाकार : बॉबी देओल, द्विज यादव, वत्सल सेठ

IFM
‘नन्हे जैसलमेर’ कहानी है नन्हे की, जो राजस्थान में रहता है। नन्हे की उम्र दस वर्ष है। वह गुटखा चबाता है। स्कूल जाने के नाम से ही उसको चिढ़ है। चार विदेशी भाषाएँ वह बोल लेता है, लेकिन है अँगूठा छाप। नन्हे बड़ा हिम्मत वाला लड़का है। दस वर्ष की उम्र में ही पूरे घर का खर्चा वह अपने नाजुक कंधों पर उठाता है। एक आम बच्चे की तरह उसके भी सपने हैं, कुछ कल्पनाएँ हैं।

वह फिल्म स्टार बॉबी देओल का बहुत बड़ा प्रशंसक है। दुनिया का सबसे बड़ा प्रशंसक। उसका कमरा अपने प्रिय स्टार के फोटो और पोस्टरों से भरा पड़ा है। बॉबी के बारे में अखबारों में छपी खबरों और लेखों की ढेर सारी कटिंग उसके पास मौजूद है। उसने बॉबी की सभी फिल्में देखी हैं।

IFM
अपनी बहन सुमन की मदद से वह अपने दोस्त बॉबी देओल को रोजाना एक खत लिखता है। इस खत में वह अपने दिल की सारी बातें लिख देता है। अपनी जिंदगी में रोजाना घटने वाले घटनाक्रम का उल्लेख करता है। सोते, जागते, खाते-पीते वह सिर्फ बॉबी के बारे में सोचता रहता है।

उसका एक ही सपना है। फिल्म स्टार या खिलाड़ी बनने का नहीं, बल्कि जिंदगी में एक बार अपने प्रिय कलाकार से मिलने का। एक दिन उसका सपना सच हो जाता है। वह अपने आपको बॉबी देओल के सामने पाता है। उसके बाद क्या होता है देखिए ‘नन्हे जैसलमेर’ में।
Show comments

अर्जुन रेड्डी से लेकर डियर कॉमरेड तक, लवरबॉय के किरदार में विजय देवरकोंडा ने जीता दिल

हाउसफुल 5 को रिलीज से पहले लगा झटका, यूट्यूब से हटाया गया फिल्म का टीजर, जानिए कारण

ऑपरेशन सिंदूर पर बॉलीवुड हसीनाओं ने जताई खुशी, अनन्या पांडे बोलीं- हमारी रक्षा करने के लिए धन्यवाद...

भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात के बीच स्वरा भास्कर ने कर दिया ऐसा पोस्ट, यूजर्स ने लगाई क्लास

एशिया के हाइएस्ट पेड एक्टर बने रजनीकांत, कुली के लिए चार्ज की इतनी फीस!

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा