फिल्म ‘स्टार’ का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। यह कहानी है एक असफल अभिनेता की जो अपने पिता की मौत के बाद से संघर्ष कर रहा है। उसे अपने आप को साबित करने का अखिरी मौका मिलता है।
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘मुरब्बा’ में कहानी है उत्तर प्रदेश के छोटे शहर के एक आदमी की जो अपने बीमार पिता की आखिरी इच्छा पूरी करने मुंबई आता है।
जोया अख्तर की फिल्म ‘शीला की जवानी’, मध्यमवर्गीय परिवार के एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी है। फिल्म स्टार से प्रेरित यह लड़का समाज की परंपराओं को तोड़, अपने सपनों को पूरा करने निकल पड़ता है। इस फिल्म में भारतीय सिनेमा के 100 वर्ष पूर्ण होने और मॉडर्न सिनेमा की शुरुआत को प्रतीक स्वरूप दर्शाया गया है।